शासन की फ्लैगशिप योजना पीएम आवास योजना व अन्य निर्माण कार्यों का किया समीक्षा : सीईओ

Updated on 13-06-2024 06:45 PM

सूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिसकी राज्य स्तर से निरंतर समीक्षा हो रही है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश व जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदनी साहू के मार्गदर्शन में लगातार जिला स्तर से योजना की समीक्षा हो रही है। 

इसी तारतम्य में आज जिले के दूरस्थ जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों का विस्तृत समीक्षा किया गया। जिले में विगत 05 माह में लगभग 7000 हितग्राहियों ने अपना आवास पूर्ण कराया है। अभी 3611 आवास पूर्णता के लिए लंबित है। जिसकी हितग्राही वार निरंतर समीक्षा हो रही है। जनपद पंचायत ओडगी अंतर्गत 836 आवास पूर्णता के लिए शेष है। जनपद की 88 प्रतिशत की उपलब्धि है, जिसे 30 जून तक 95 प्रतिशत प्लस करने का लक्ष्य सभी को दिया गया है। 

जिला सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एसएलआरएम शेड, सामुदायिक शौचालय और मॉडल ग्राम पंचायत की आवश्यक शर्तों के तहत सभी कंपोनेंट्स को अविलंब पूरा करने तथा एनजीटी के सदस्यों द्वारा आगामी दौरे की आवश्यक तैयारी पूर्ण करने कहा गया साथ ही मनरेगा अंतर्गत कामों में लेबर की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जाहिर की गई, जिसे जल्द ठीक करने सभी को निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला समन्वयक आवास योजना, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, विकासखंड समन्वयक आवास योजना, सभी उप अभियंता आरईएस, टीए नरेगा व पीएमएवाई, समस्त ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.