रेणुकास्वामी मर्डर केस- एक्टर दर्शन की जमानत रद्द:सुप्रीम कोर्ट बोला- लोकप्रियता चाहे जितनी हो, कानून से बड़ा कोई नहीं

Updated on 14-08-2025 04:03 PM

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रेणुकास्वामी हत्याकांड के मुख्य आरोपी एक्टर दर्शन और बाकी लोगों को दी गई जमानत रद्द कर दी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसमें कई खामियां हैं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि यह फैसला यह संदेश देता है कि आरोपी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, वह कानून से ऊपर नहीं है।

कोर्ट ने अधिकारियों को एक्टर दर्शन समेत सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य सरकार को जेल में उन्हें विशेष सुविधाएं देने को लेकर भी चेतावनी दी।

यह फैसला कर्नाटक सरकार की उस याचिका पर आया, जिसे हाईकोर्ट के 13 दिसंबर 2024 को दर्शन और सह-आरोपी को जमानत देने के आदेश के खिलाफ दायर किया गया था।

दर्शन, पवित्रा गौड़ा समेत बाकी आरोपियों पर 33 साल की रेणुकास्वामी नाम की फैन के अपहरण और उसे प्रताड़ित करने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि रेणुका को जून 2024 में बेंगलुरु के एक शेड में तीन दिन तक प्रताड़ित किया गया। बाद में उसका शव एक नाले से मिला था।

कानून का शासन हर वक्त बना रहे, यह समय की मांग- जस्टिस पारदीवाला

सुनवाई के दौरान जस्टिस पारदीवाला ने कहा, "फैसले में एक कड़ा संदेश है कि न्याय देने वाले सिस्टम को हर लेवल पर, हर कीमत पर कानून का शासन सुनिश्चित करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर या नीचे नहीं है। न ही हम किसी की अनुमति मांगते हैं जब हम उसका पालन करते हैं। समय की मांग है कि हर समय कानून का शासन बना रहे।"

बल्लारी जेल में रखे जाएंगे एक्टर दर्शन समेत सभी आरोपी

अदालत के आदेश के बाद, बल्लारी जेल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संभावना है कि दर्शन को वहां भेजा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि एक हाई सिक्योरिटी सेल तैयार कर ली गई है। जेल कैंपस की दीवार, जिस पर पहले एक्टर के फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए चढ़ गए थे, उसे भी 25 फीट ऊंचा कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.