ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर चव्हाण बोले- माफी नहीं मांगूंगा:कहा था-पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष में पहले दिन हार गई थी भारतीय सेना

Updated on 17-12-2025 12:57 PM
मुंबई/नई दिल्ली, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपने दावे पर बुधवार को माफी मांगने से इनकार कर दिया है। चव्हाण ने कहा, 'मैं माफी नहीं मांगूंगा… मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और मेरे पास माफी मांगने का कोई कारण नहीं है।'

उन्होंने एक दिन पहले था कि मई में पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष में भारतीय सेना को पहले दिन ही हार का सामना करना पड़ा था। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा सेना का अपमान करना अब कांग्रेस की पहचान बन गया है। यह सिर्फ पृथ्वीराज चव्हाण का बयान नहीं है, बल्कि राहुल गांधी भी पहले इसी तरह के बयान दे चुके हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा- कांग्रेस सेना का अपमान कर रही

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को भी सशस्त्र बलों के शौर्य का अपमान या उसका दुरुपयोग करने का अधिकार नहीं है। जो लोग सशस्त्र बलों की बहादुरी को नीचा दिखाते हैं, वे कभी भी देशहित में नहीं सोच सकते।

जेडी(यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस नेता हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस को तुरंत कदम उठाना चाहिए। किसी को भी सेना की ताकत या क्षमता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

बीजेपी सांसद ब्रिज लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से पाकिस्तान समर्थक रही है और उसने बार-बार देश का अपमान किया है। कांग्रेस और उसके नेता देश को नीचा दिखाने का काम करते रहे हैं।

चव्हाण ने कहा था- भारतीय विमान उड़ान भरने की हालत में नहीं थे

पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 7 मई को हुई करीब आधे घंटे की हवाई झड़प में भारतीय विमान उड़ान भरने की हालत में नहीं थे, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से उन्हें गिराए जाने का खतरा था।

उन्होंने दावा किया था कि इसी वजह से एयरफोर्स को पूरी तरह ग्राउंड कर दिया गया था। अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ता, तो उसके गिरने की पूरी आशंका थी।

चव्हाण ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जमीन पर सेना की एक किलोमीटर की भी मूवमेंट नहीं हुई। लड़ाई सिर्फ हवाई और मिसाइल हमलों तक सीमित रही। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भविष्य में होने वाली लड़ाइयों में 12 लाख सैनिकों वाली बड़ी थलसेना की जरूरत होगी? उन्हें किसी और काम में भी लगाया जा सकता है।

पाकिस्तान ने 6 विमान गिराने के दावा किया था

17 सितंबर को इस्लामाबाद पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई ने दावा किया था कि पाकिस्तान ने भारत के जिन चार राफेल विमानों को गिराया है। उनका टेल नंबर BS001, BS021, BS022 और BS027 है। लेफ्टिनेंट जनरल किदवई ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 नहीं बल्कि कुल 7 विमान मार गिराए गए थे। इसमें चार राफेल, एक मिग-29, एक सुखोई-30 और एक मिराज 2000 शामिल है। इसके अलावा भारत ने एक इजराइल में बना हेरॉन यूएवी भी खोया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.