गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शासनकाल की याद दिलाते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने भजनलाल सरकार को जमकर घेरते हुए कहा कि इस सरकार के काल में कोई भी एक नहीं योजना शुरू नहीं हुई, बल्कि हमारी कल्याणकारी योजनाएं थी, उनको या तो बंद कर दिया गया, या कमजोर कर दिया गया। जबकि हमारे शासनकाल की योजनाओं को पूरे देश ने माना है। इसकी सब जगह चर्चा रही। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 साल से नहीं बन पा रहा है। जबकि कांग्रेस पूरी तरह एक जुट है और एनडीए का डटकर मुकाबला करेगी।



