रश्मिका मंदाना का 'सिकंदर' को लेकर बड़ा खुलासा- मुरुगादॉस सर ने अलग कहानी सुनाई, फिल्म कुछ और बनी
Updated on
19-01-2026 12:10 PM
पिछले साल सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई थी। इसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी थीं। साउथ के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फिल्म का निर्देशन किया था। करीब 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई थी। कुछ समय बाद एआर मुरुगदास ने इसको लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। सलमान के सेट पर लेट आने की बात भी कही थी, जिसके बाद सुपरस्टार ने भी पलटवार किया था। अब रश्मिका ने भी फिल्म को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
रश्मिका मंदाना ने 'सिकंदर' फिल्म को लेकर कहा कि वो स्क्रिप्ट में जैसी थी, वैसी बन नहीं पाई। तेलुगु पत्रकार प्रेमा से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए। उन्होंने कहा, 'सिकंदर, मुझे मुरुगादॉस सर से हुई बातचीत याद है। बेशक बाद में जो हुआ वो बहुतअलग था... लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो वो वाकई काफी अलग स्क्रिप्ट थी।'एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'आमतौर पर फिल्मों में ऐसा ही होता है। जब आप कुछ सुनते हैं तो वो एक कहानी होती है जिसे आपने सुना होता है, लेकिन फिल्म बनने के दौरान, कलाकारों की एक्टिंग, एडिटिंग और रिलीज के समय के अनुसार चीजें बदलती रहती हैं। ये बहुत आम बात है। सिकंदर के साथ भी ऐसा ही हुआ।'
लोगों ने कहा- भाई की एक्टिंग सुस्त थी
रश्मिका के पुराने क्लिप ने एक बार फिर से 'सिकंदर' को लेकर हुई बहस छेड़ दी है। लोग कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'कौन परवाह करता है, केमिस्ट्री तो बिल्कुल भी नहीं थी।' दूसरे ने बोला, 'इस आपदा को कुछ भी नहीं बचा सकता था... भाई की एक्टिंग सुस्त थी और वो बिल्कुल उदासीन लग रहे थे... और ऊपर से वे बाप-बेटी की जोड़ी जैसे लग रहे थे। साथ ही 'लग जा गले' की वो घटिया रीमेक भी थी। ये फिल्म तो शुरू से ही बर्बाद थी।'
एआर मुरुगदास ने क्या कहा था?
डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फिल्म के फ्लॉप होने पर कहा था कि इसको सही से एग्जीक्यूट नहीं किया जा सका। कहानी इमोशनल थी, लेकिन उसे वैसा नहीं बना पाए, जैसा दर्शकों से जुड़ती। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदी भाषा में फिल्म बनाना उनके लिए चुनौती रहा, क्योंकि जब आप अपनी मातृभाषा से अलग भाषा में फिल्म बनाते हैं तो भावनाएं और लोकल संस्कृति उतनी असरदार तरीके से दर्शकों तक नहीं पहुंच पाती है। सलमान की कास्टिंग को लेकर बोला था कि सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाना आसान नहीं होता है, उनके स्टाइल और फैंस के अनुसार स्क्रिप्ट बदलनी पड़ती है। ये भी बोला कि वो सेट पर देर से आते थे।
सलमान ने दिया था जवाब
इसके बाद सलमान ने 'बिग बॉस' में एआर मुरुगदॉस के लगाए आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि लोग कहते हैं कि 'सिकंदर' करके पछतावा हुआ, लेकिन मैं नहीं मानता। अच्छा प्लॉट था। लेट आने के आरोप पर कहा कि पसली टूटी हुई थी, इसलिए लेट होते थे। मुरुगदास की दूसरी फिल्म Madharaasi का उदाहरण देते हुए कहा कि उस फिल्म में एक्टर शाम 6 बजे सेट पर पहुंचता था और वो 'सिकंदर' से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…