रश्मिका-विजय देवरकोंडा के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत क्रिकेट से, सास ने बहू को दिए खानदानी कंगन

Updated on 25-02-2026 12:32 PM
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत हो चुकी है जहां प्यार और खुशियों के बीच क्रिकेट का तड़का लगा है। वहीं संगीत समारोह में विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी कंगन गिफ्ट किए। इस वेडिंग सेरिमनी की शुरुआत एक अनोखे और बेहद प्राइवेट तरीके से हुई। यहां शुरुआत पारंपरिक प्री-वेडिंग फंक्शन के बजाय, स्पोर्ट्स से हुई जहां इस कपल ने उदयपुर में अपने वेडिंग वेन्यू को एक लाइव क्रिकेट मैच के मैदान में बदल दिया। इसकी झलक दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की हैं।

इस खास इंतजाम ने दोनों एक्टर्स के दोस्तों और परिवार को एक ऐसे खेल के जरिए एक साथ समय बिताने का मौका दिया। मैदान के बीचोंबीच दोनों पार्टियों के लिए एक ही नाम दिखा और वो था VIROSH प्रीमियर लीग। इस मैच में रश्मिका और विजय के रिश्तेदार और अपनों ने हिस्सा लिया जिसके साथ ही यहां शादी का माहौल स्पोर्ट्स वाले मोमेंट्स में बदल गया।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने इस मैच की झलक शेयर की

रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने इस मैच की एक-एक झलक शेयर की है और दिखाया है कि वहां कैसे हर चीज VIROSH के रंग में रंग गया था। मेडल, बल्ले, झंडे और मैच के सामान पर भी VIROSH लिखा नजर आ रहा था। ये केवल एक खेल नहीं रह गया था बल्कि भावुक कर देनेवाला इवेंट बन गया था, जहां एक आलीशान रिजॉर्ट में गली क्रिकेट जैसा मनोरंजन नजर आया। इस कपल ने एक ऐसा माहौल क्रिएट किया जहां दोनों परिवार के लोग आसानी से एक-दूसरे के साथ जुड़ सकें।

पूल के किनारे वॉलीबॉल खेलते हुए तस्वीर

हालांकि, रश्मिका ने मैदान में खड़ी टीम की तस्वीर शेयर की है जो धुंधली है। इस हफ्ते की शुरुआत में दोनों ने पूल के किनारे वॉलीबॉल खेलते हुए और एक शानदार डिनर वाली तस्वीरें भी पोस्ट की थीं और अब, क्रिकेट मैच।

हल्दी और संगीत सेरिमनी

बताया जा रहा है कि ये शादी 26 फरवरी को उदयपुर के 'द मोमेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स' में हो रही है जहां सभी 23 फरवरी को पहुंच चुके हैं। शादी से पहले की रस्में भी शुरू करने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि खेल-कूद से भरे इस इवेंट के बाद हल्दी और संगीत जैसी पारंपरिक रस्में होनी थीं। शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन के साथ होगा।

देवरकोंडा ने होनेवाली बहू रश्मिका को खानदानी चूड़ियां गिफ्ट

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के विवाह की रस्में उदयपुर में संगीत समारोह के साथ शुरू हो गईं। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने होनेवाली बहू रश्मिका को खानदानी चूड़ियां गिफ्ट की, जिसके बाद वहां का माहौल काफी भावुक हो गया।

पीरियड एक्शन ड्रामा ' रानाबाली' में एक साथ दिखेंगे

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पहली बार साल 2018 की तेलुगु हिट फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ नजर आए थे। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद कियाऔर बाद में वे साल 2019 में 'डियर कॉमरेड' में भी दिखे। एक बार फिर से रश्मिका और विजय जल्द ही राहुल सांकृत्यान निर्देशित पीरियड एक्शन ड्रामा ' रानाबाली' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में 'द ममी' (1999) के विलन अर्नोल्ड वोस्लू भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.