राशिद इंजीनियर पर तिहाड़ में हमला, घायल:पुलिस ने बताया- किन्नरों से झड़प हुई; पार्टी ने कहा- हत्या की साजिश

Updated on 06-09-2025 01:37 PM

जम्मू कश्मीर के बारामुला से लोकसभा सांसद राशिद इंजीनियर पर दिल्ली की तिहाड़ जेल में हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को उन पर एक ट्रांसजेंडर ने हमला तब किया जब वे अपनी बैरक में थे। जेल अधिकारियों ने बताया कि राशिद को मामूली चोटें आईं। वे सुरक्षित हैं।

उधर, राशिद की पार्टी अवामी इत्तेहाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमले की निंदा की। कहा, "ये राशिद को जेल के अंदर मारने की साजिश है। एक पैटर्न के तहत जेल के अंदर कश्मीरी कैदियों पर हमला हो रह

 है। इससे पहले भी कई कश्मीरियों पर जेल के अंदर हमला हुआ।" जेल अधिकारियों ने इन दावों का खंडन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दावा है कि राशिद पर हमले से पहले उनके और ट्रांसजेंडर कैदी के बीच लंबी बहस हुई थी। अलगाववादी नेता राशिद 2019 से UAPA के केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 3 में बंद हैं। उन्हें संसद के बीते मानसून सत्र में आने की इजाजत मिली थी।

राशिद इंजीनियर के बेटे ने कहा प्रधानमंत्री कश्मीरी कैदियों सुरक्षा सुनिश्चित करें

राशिद के बेटे अबरार राशिद ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरे पिता पर जेल में हमला हुआ। यह हमले की घटना मेरे और परिवार के लिए बहुत दुखद है। हम इस हमले की निंदा करते हैं और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और जेल प्रशासन से आग्रह करते हैं कि कश्मीरी कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।'

'जेल में कश्मीरी कैदियों को ट्रांसजेंडर और गैंगस्टरों के साथ रखा जाता है, जो उन्हें परेशान करते हैं, धमकाते और वसूली करते हैं। कुछ ट्रांसजेंडर HIV पॉजिटिव भी हैं। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।'

2005 में भी गिरफ्तार हुए थे इंजीनियर राशिद

राशिद का नाम कश्मीरी व्यवसायी जहूर वताली की जांच के दौरान सामने आया था, जिसे NIA ने घाटी में आतंकवादी समूहों और अलगाववादियों को कथित तौर पर फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राशिद को 2005 में भी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। तब राशिद पर आतंकियों की मदद करने का आरोप था। इस केस में राशिद 3 महीने 17 दिन तक राजबाग जेल में बंद रहे। इस मामले में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने मानवीय आधार पर सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

जूनियर इंजीनियर से सांसद तक का सफर

राशिद ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है । कुछ वक्त रूरल डेवलपमेंट में कॉन्ट्रैक्ट पर काम किया। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी लग गई।

नौकरी करते हुए भी वे लोगों के मसले उठाते थे। तभी किसी ने उन्हें सियासत में आने की सलाह दी। उन्होंने फैसला कर लिया कि राजनीति में आएंगे। 2008 में उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी।

उसी साल लंगेट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद अपनी पार्टी बनाई। 2014 में फिर चुनाव लड़ा और जीते। उनकी पार्टी ने 3-4 सीटों पर चुनाव लड़ा था, बाकी सभी कैंडिडेट हार गए।

और सबसे बड़ी पहचान जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन को लोकसभा चुनाव 2024 में बहुत बड़े अंतर से हराया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.