रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' दोबारा हुई पोस्टपोन, अगस्त-सितंबर में रिलीज से निराश 'रामायणम्' की टीम
Updated on
30-12-2025 01:58 PM
रणबीर कपूर के दो बड़े प्रोजेक्ट पाइपाइन में हैं। एक संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' और दूसरी नितेश तिवारी की 'रामायणम्'। दोनों के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि उन्हें अभी लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि जहां रहले भंसाली की फिल्म मार्च, 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार थी, वहीं, इसे एक बार फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है। जिससे 'रामायणम्' की टीम निराश हो गई है क्योंकि उनकी फिल्म दिवाली पर थिएटर्स में आनी है।
दरअसल, 'लव एंड वॉर' पहले मार्च, 2026 में रिलीज की जा रही थी। लेकिन फिर इसे मई, 2026 में पोस्टपोन कर दिया गया। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब फिल्म के अगस्त या सितंबर में रिलीज करने की संभावना है। तारीख तय की जा रही है और इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। एक सोर्स के हवाले से पोर्टल ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है, इसीलिए मई में रणबीर-आलिया-विक्की ने अपनी डेट्स भी दे दी हैं। जिससे मूवी को पूरा किया जा सकेगा।
'लव एंड वॉर' पोस्टपोन तो 'रामायणम्' की टीम निराश
रिपोर्ट में ये भी जानकारी है कि रणबीर कपूर ने संजय लीला भसाली से कहा है कि वह 'लव एंड वॉर' को जून, 2026 में रिलीज करें लेकिन ये संभव नहीं हो पाया। सोर्स के मुताबिक, डायरेक्टर इसे अगस्त या सितंबर में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे 'रामायणम्' की टीम निराश हो गई है क्योंकि वह यही उम्मीद कर रहे थे कि 'लव एंड वॉर' और 'रामायणम्' में 6 महीने का अंतर हो। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब शूटिंग में देरी होने के कारण भंसाली की फिल्म का बजट भी बढ़ गया है। इसका फर्स्ट लुक जनवरी, 2026 में आने की प्लानिंग है। हालांकि इस बारे में ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।
'रामायणम्' में कौन-कौन?
बता दें कि नितेश तिवारी की 'रामायणम्' दो पार्ट्स में 2026 और 2027 की दिवाली पर रिलीज की जाएगी। इसमें राम के किरदार में रणबीर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश और हनुमान के किरदार में सनी देओल होंगे। इनके अलावा, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिह, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन समेत अन्य भी होंगे।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…