राजपाल यादव की पिछली पांच बड़ी फिल्मों से हुई है कितनी कमाई, सामने आया एक्टर का फिल्मी बही-खाता
Updated on
24-02-2026 02:11 PM
चेक बाउंस मामले में जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव 13 दिन बाद जेल से बाहर आए और अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए। शादी के कई वीडियो सामने आए, जिसमें एक्टर जश्न के माहौल में डूबे दिखे। एक्टर ने जेल और शादी समारोह से वापसी के बाद अब काम पर वापसी कर ली है और वादा किया है कि आने वाले कई सालों तक वे अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते रहेंगे।
राजपाल यादव इस वक्त जेल से रिहा हैं और 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है। राजपाल यादव को इस मुसीबत के समय में बॉलीवुड से अपने दोस्तों और करीबियों से काफी सपोर्ट मिला, जिन्होंने उनके लिए अपनी जमा-पूंजी में से एक्टर को कुछ पैसे देने की बातें कहीं। खैर, यहां हम बात करने जा रहे हैं उनकी हालिया बड़ी फिल्मों से होनेवाली कमाई की जिसमें बताया गया है कि एक्टर को किस फिल्म में कितनी फीस मिली थी।
राजपाल यादव ने अपनी पिछली फिल्मों से 7-8 करोड़ की कमाई की
बताया गया है कि हाल की रिलीज़ बड़ी बजट फिल्मों से उनकी कमाई कथित तौर पर हर प्रोजेक्ट से 1 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच है। यहां जानते हैं कि एक्टर पिछली पांच बड़ी बजट फिल्मों के लिए कितनी फीस ली है। 'कोइमोई' की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव ने बड़ी बजट फिल्मों में काम करके 7-8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
'भूल भुलैया 3' से मिले उन्हें 2-3 करोड़ रुपये!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' में अपने रोल के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये बतौर फीस मिली थी। वहीं 'भूल भुलैया 3' की अगर बात करें तो इस फिल्म में अपने छोटे पंडित का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें 2-3 करोड़ रुपये मिले थे। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में भी राजपाल यादव नजर आए थे। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये लिए थे।
'ड्रीम गर्ल 2' के लिए राजपाल को 1 करोड़ रुपये मिलने की बात
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में के लिए राजपाल को 1 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है। वहीं, ओटीटी फिल्म 'कटहल' के लिए भी उन्हें 1 करोड़ रुपये की फीस मिली थी।
तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश
राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2010 में अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए गए कर्ज को चुकाने में वो नाकाम रहे। इसी मामले में उनके कई चेक बाउंस हुए जिसके बाद 4 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था। राजपाल ने 5 फरवरी को सरेंडर किया, लेकिन फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत याचिका डाली थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च, 2026 को होनी है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…