राजस्थान: क्या है ITAT रिश्वतकांड, जिसमें अब मोबाइल चैट से खोलेंगी ACB बड़े राज
Updated on
01-12-2025 02:30 PM
जयपुर : राजधानी जयपुर के आयकर अपीलीय अधिकरण में बीते दिनों हुआ घूसकांड सूर्खियों में है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया की एक डायरी बड़ा ही राजदार बनी है। इस डायरी से सीबीआई के सामने बड़े खुलासे सामने आए है। इसके अलावा सीबीआई ने गिरफ्तार किए ज्यूडिशयल मेंबर के डिलीट हुए मोबाइल चैट को भी रिकवर करवाया है। जिससे सारी चीज साफ हो जाएगी। अब सीबीआई गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने जा रही है।
रिकवर हुए मोबाइल चैट अब खोलेंगे काले राज
बीते दिनों सीबीआई ने 25 नवंबर को एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया को साढे 5 लाख रुपए की रिश्वत के बाद गिरफ्तार किया था। इस मामले में फिर ज्यूडिशयल मेंबर सीता लक्ष्मी और कमलेश राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सीता लक्ष्मी की तलाशी में केस और कीमती साड़ियां मिली है। इसके अलावा अफसरों के लेनदेन को लेकर सीबीआई ने मोबाइल चैट को भी रिकवर करवाया। अब इस मोबाइल चैट से कई हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। अब 2 दिसंबर तक आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है, जहां उन्हें आमने-सामने बिठाकर मोबाइल चैट के माध्यम से हाथ आए सबूत के आधार पर दोबारा पूछताछ की जाएगी।
सीबीआई की कार्रवाई को लेकर यूं चला घटनाक्रम
हैरान कर देने वाले इस मामले में सीबीआई ने सबसे पहले 25 नवंबर 2025 को पहली कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सीबीआई ने एडवोकेट राजेंद्र सिसोदिया को साढ़े 5 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया, जहां उनके कब्जे से एक डायरी मिली, जहां अफसरों से लेनदेन को लेकर कई जानकारियां सामने आई। इसके इसके अगले दिन ही सीबीआई ने आयकर अपीलीय अधिकरण की ज्यूडिशयल मेंबर डॉ. एस सीता लक्ष्मी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सीबीआई को सरकारी गाड़ी में 30 लाख रुपए नगद बरामद हुए। इसके अलावा कई महंगी साड़ियां और गहने भी बरामद हुए। इसके बाद दूसरे ज्यूडिशयल मेंबर कमलेश राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों पर करोड़ों रुपए की रिश्वत और कमीशन लेने का आरोप है। इन आरोपियों ने अपने रिश्वत से आयकर अपील अधिकरण को हजारों करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…