जाने क्या है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि जोधपुर के फलौदी क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक में जा टकराई। इस जोरदार टक्कर के चलते भीषण हादसे में 15 लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर बैठे थे। घटना पर सीएम भजनलाल ,जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई बड़े नेताओं ने संवेदना व्यक्त की थी।



