राहुल बोले- शिक्षा कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं बननी चाहिए:अमीर या कुछ लोगों तक सीमित न रहे

Updated on 13-10-2025 12:27 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'शिक्षा की शुरुआत जिज्ञासा और खुलकर सोचने से होती है। हमें ऐसा माहौल चाहिए, जहां बच्चे बिना किसी डर या दबाव के सवाल पूछ सकें। शिक्षा कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह स्वतंत्रता की असली नींव है।'

उन्होंने कहा- हर बच्चे को सीखने और सोचने की आजादी मिलनी चाहिए। ये केवल अमीर या कुछ लोगों तक सीमित न रहे। भारत को लोकतांत्रिक माहौल में आगे बढ़ने वाली एक नई मैन्युफैक्चरिंग व्यवस्था बनानी होगी। इसके लिए अमेरिका या पेरू जैसे देशों के साथ साझेदारी फायदेमंद हो सकती है।

कांग्रेस ने रविवार को X पर राहुल गांधी के दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की पॉन्टिफिकल कैथोलिक यूनिवर्सिटी और चिली यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ हुई बातचीत का 12 मिनट 19 सेकेंड का वीडियो शेयर किया। इसमें शिक्षा, लोकतंत्र और दुनिया की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।

दरअसल, राहुल गांधी दक्षिण अमेरिकी देशों कोलंबिया, ब्राजील, पेरू और चिली की 10 दिनों की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने कई यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होकर भारत और विश्व की राजनीति, शिक्षा समेत दूसरे मुद्दों पर चर्चा की है।

राहुल गांधी ने 8 अक्टूबर को को दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया की अपनी यात्रा के दौरान मेडेलन, परगामिनो कॉफी शॉप की यात्रा का वीडियो शेयर किया था। अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए वीडियो में राहुल कॉफी बनाने का अनुभव लेते दिखाई दिए थे। वीडियो के साथ पोस्ट में राहुल ने कहा था- भारत में भी विशेष कॉफी की संभावनाएं हैं।

वीडियो में राहुल कहते नजर आए थे- पेरगामिनो में मुझे बताया गया कि कैसे कॉफी का हर कप साइंस और क्रिएटिविटी है। कोलंबिया में 5 लाख परिवार कॉफी की खेती सिर्फ एक फसल के रूप में नहीं करते, बल्कि इसे जीवन जीने का एक तरीका मानते हैं। उनकी यह कला देश की पहचान है।

राहुल ने कहा भारत में भी वायनाड और कुर्ग की पहाड़ियों से लेकर अराकू और नीलगिरी तक, यही संभावनाएं हैं। अपनी समृद्ध मिट्टी और उत्साही किसानों के साथ, हमारे पास विशिष्ट कॉफी की एक वैश्विक कहानी गढ़ने की क्षमता है, जो पूरी तरह से हमारी अपनी होगी।

2 अक्टूबर: कोलंबिया में कहा था- RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता

कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में 'द फ्यूचर इज टुडे' कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान का हवाला दिया था।

राहुल ने कहा था कि अगर आप विदेश मंत्री के एक बयान पर गौर करें, तो उन्होंने कहा था कि चीन हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। हम उससे कैसे लड़ सकते हैं? इस विचारधारा के मूल में कायरता है। वे कमजोर लोगों को मारते हैं और ताकतवर लोगों से दूर भागते हैं। यही भाजपा-RSS का स्वभाव है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.