ब्राजीलियन मॉडल चर्चा पर राहुल गांधी का रिएक्शन:बोले- ये छोटा मुद्दा, सवाल फर्जी वोट का है; बीजेपी भी मेरी बात को नकार नहीं रही

Updated on 07-11-2025 12:18 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल पर हो रही चर्चा पर शुक्रवार को रिएक्शन दिया। राहुल ने कहा- मीडिया छोटे-छोटे उदाहरण उठा रहा है, जैसे एक ब्राजीलियाई महिला ने वोट कैसे दिया। अरे भाई सवाल तो वही है कि एक फर्जी तस्वीर से वोट कैसे हो गया।

हकीकत यह है कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और चुनाव आयोग मिलकर संविधान पर हमला कर रहे हैं। हमारे पास और सबूत हैं, हम भारत की जनरेशन Z और युवाओं को दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी 'चुनाव चोरी' के जरिए प्रधानमंत्री बने हैं।

दरअसल राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने नीली डेनिम जैकेट पहने एक लड़की की फोटो दिखाकर सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल का क्या काम है।

राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में 10 बूथ पर कभी सीमा, स्वीटी तो कभी सरस्वती के नाम पर 22 वोट डाले। राहुल ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि यह तस्वीर अनस्प्लैश और पेक्सेल्स जैसी स्टॉक फोटोग्राफी वेबसाइटों पर फ्री डाउनलोड के लिए मौजूद है।

दोनों वेबसाइटों से इस तस्वीर को 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। यह तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी। इन वेबसाइटों पर महिला का नाम नहीं है, लेकिन फोटोग्राफर का नाम मैथ्यूस फरेरो है, जो ब्राजील के शहर बेलो होरिजोंटे में रहते हैं।

ब्राजीलियन मॉडल का एक वीडियो सामने आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई अकाउंट से महिला का वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि उनका नाम लेरिसा है।

वीडियो में महिला पुर्तगाली भाषा में बात करते हुए कहती है- दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है! भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो, क्या पागलपन है! मैं तो कभी भारत भी नहीं गई।

लेरिसा बोली- 18-20 साल की थी, तब की तस्वीर

लेरिसा ने कहा- वह तस्वीर मेरे मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की है, जब मैं 18-20 साल की थी। वह एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई और मेरी इजाजत के बिना इस्तेमाल की गई। अब मैं मॉडल नहीं हूं। वे लोगों को ठगने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं। भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

दावे के मुताबिक, लेरिसा ने वीडियो में बताया कि एक रिपोर्टर ने इंटरव्यू के लिए उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क भी किया था। दैनिक भास्कर लेरिसा के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भास्कर ने लेरिसा का सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रोफाइल नहीं मिला।

फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया

ब्राजीलियन न्यूज एजेंसी आओस फेटोस ने लेरिसा की तस्वीर लेने वाले फोटोग्राफर मैथ्यूस फरेरो से भी बात की। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के दावे के बाद लाखों सोशल मीडिया यूजर्स उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को सर्च करने लगे। इसके कारण उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा।

फोटोग्राफर ने बताया कि कई लोगों ने प्रेजेंटेशन देखकर मैथ्यूस फरेरो को मॉडल का नाम समझ लिया। उन्होंने कहा- लोगों ने सचमुच मेरे सारे अकाउंट हैक कर लिए। कई अजीबोगरीब लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। लोगों को शायद यह समझ नहीं आया होगा कि यह तस्वीर एक फ्री प्लेटफॉर्म से डाउनलोड की गई तस्वीर थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.