राहुल गांधी बोले- युवा NEET को लेकर डरे हुए हैं:हम संसद में उनकी आवाज बनेंगे, ममता बनर्जी ने PM को चिट्‌ठी लिखी

Updated on 28-06-2024 02:41 PM

राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर NEET मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि युवाओं के ये नहीं मालूम कि उनके साथ क्या होने वाला है। उनके लिए संसद में बहस होनी चाहिए।

INDIA गठबंधन को लगता है कि आज ये सबसे जरूरी मुद्दा है। हमने तय किया है कि इस मुद्दे पर संसद में हम शांतिपूर्ण तरीके से बहस करेंगे। ये युवाओं का विषय है और मैं प्रधानमंत्री से दरख्वास्त करता हूं कि प्यार से इस बेहद जरूरी मुद्दे पर बात की जाए।

NEET पर ममता ने PM को लिखी चिट्ठी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NEET एग्जाम को रद्द करने लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने मेडिकल एंट्रेंस के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। दरअसल, 2017 से पहले मेडिकल एंट्रेंस के लिए स्टेट लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता था।

NEET पर ममता की चिट्ठी की खास बातें :

नेशनल लेवल पर होने वाले NEET की बजाय स्टेट लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम हो।

NEET में पेपर लीक, रिश्वतखोरी और ग्रेस मार्क्स की जांच हो।

राज्य स्तर पर सरकार को एग्जाम कंडक्ट करने की छूट दी जाए।

दिल्ली पुलिस ने NSUI के खिलाफ दर्ज किया केस

दिल्ली पुलिस ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्टूडेंट्स विंग - NSUI के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, NSUI ने 27 जून को दिल्ली में NTA के हेड ऑफिस के बाहर NEET पेपर रद्द करने और रीएग्जाम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान NSUI के कार्यकर्ता NTA के ऑफिस में घुसे और ताला लगाने की कोशिश की।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा - हम करीब 200 स्टूडेंट्स के साथ NTA के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने गए थे। हमने ऑफिस में अंदर घुसकर ताला लगा दिया। जो काम सरकार को करना चाहिए था, वो हमने कर दिया। अब हम देश के अलग-अलग शहरों में यही करेंगे।

बिहार : NEET पेपर लीक केस में CBI की पहली गिरफ्तारी, पटना से मनीष प्रकाश और आशुतोष अरेस्ट

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने 27 जून को मनीष प्रकाश और आशुतोष को पटना से गिरफ्तार किया। इन दोनों ने ही

पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक कराया था। इसी स्कूल में 20 से ज्यादा कैंडिडेट्स को इकट्ठा करके आंसर रटवाए गए थे। यहीं जली बुकलेट के टुकड़े भी मिले थे।

CBI पिछले दो दिन से 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। CBI ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से 26 जून को यह केस अपने हाथ में लिया था। अब तक 5 राज्यों में पुलिस ने 27 गिरफ्तारियां की हैं। 

गुजरात: CBI ने गोधरा में दर्ज की FIR, पुलिस ने सौंपे 1000 पेज के सबूत

गुजरात के गोधरा में भी NEET पेपर लीक मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। गुजरात पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। गोधरा पुलिस पेपर लीक और 27 कैंडिडेट्स को एग्जाम में पास करने के लिए लिए 10-10 लाख रुपए लेने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

लोकल पुलिस ने जांच के सबूत CBI को हैंडओवर कर दिए हैं। इसमें 1 हजार पेज के डॉक्यूमेंट्स, मोबाइल फोन,

डिजिटल रिकॉर्ड, प्री एग्जाम मीटिंग के सबूत और स्टूडेंट्स के बीच 2.3 करोड़ रुपए के लेनदेन का रिकॉर्ड शामिल है। वहीं, पुलिस ने जय जलराम स्कूल से 7 लाख रुपए कैश भी बरामद किया है।

उत्तर प्रदेश: NEET पेपर लीक से जुड़ा विधायक का नाम, 5 पेपर लीक मामलों में संदिग्ध

NEET पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश से भारतीय समाजवादी पार्टी (BSP) के विधायक बेदिराम सिंह का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता ने एक वीडियो में बेदीराम को अपना गुरु बताया है। उसने दावा किया है कि पेपर लीक के असली मास्टरमाइंड बेदीराम हैं।

दरअसल, CPMT पेपर लीक समेत पेपर लीक से जुड़े कई आरोपों में बिजेंद्र गुप्ता का नाम शामिल है। वहीं, विधायक बेदीराम सिंह पर आरोप है कि 2006 में रेलवे ग्रुप डी, 2007 में रेलवे भर्ती, 2009 में UP STF रेलवे भर्ती परीक्षा, 2011 में छत्तीसगढ़ PMT और दिल्ली यूनिवर्सिटी MET के पेपर लीक होने में उनका हाथ है।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में मेडिकल सीट के बदले वसूले 12 लाख रुपए

कोलकाता में NEET UG एग्जाम में मेरिट लिस्ट में पैसों के बदले किसी कैंडिडेट का नाम जोड़ने का मामला सामने आया था। आरोपी ने स्टूडेंट के पेरेंट्स से मेरिट लिस्ट में नाम जोड़ने और कॉलेज में मेडिकल सीट देने के लिए 5 से 12 लाख रुपए तक की रकम वसूली है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी को 25 जून को गिरफ्तार किया था।

NEET परीक्षा पर स्‍टूडेंट्स ने कीं 2 बड़ी शिकायतें

अब तक NEET UG एग्जाम में खास तौर पर दो गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं। देश के

7 हाईकोर्ट में भी याचिकाएं दायर की गई थीं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 20 जून को राजस्थान, बॉम्बे और कलकत्ता

हाईकोर्ट में NEET मामले में लगी याचिकाओं को क्लब कर दिया। अब इन सभी मामलों की सुनवाई 8 जुलाई को

सुप्रीम कोर्ट में होगी।

देशभर में प्रदर्शन के बाद NTA ने 8 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 1563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को रीएग्जाम कंडक्ट किया। NTA की मॉनिटरिंग के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई गई। केंद्र सरकार ने पेपर लीक की जांच CBI को सौंप दी है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     16 March 2026
    हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
     16 March 2026
    ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
     16 March 2026
    गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
     16 March 2026
    पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
     16 March 2026
    नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
     14 March 2026
    संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
     14 March 2026
    डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
     14 March 2026
    गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
     14 March 2026
    पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
    Advt.