राहुल बोले- PM ने लद्दाख के लोगों से धोखा किया:लेह गोलीबारी की न्यायिक जांच की जाए; KDA का भी केंद्र के साथ बातचीत से इनकार

Updated on 30-09-2025 03:46 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि PM मोदी ने लद्दाख के लोगों के साथ धोखा किया है। राहुल ने लेह में पुलिस गोलीबारी में चार प्रदर्शनकारियों की मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। इनमें कारगिल युद्ध में शामिल त्सावांग थारचिन भी शामिल थे।

राहुल ने X पर थारचिन के पिता का एक वीडियो पोस्ट किया। राहुल ने हिंदी में अपने पोस्ट में कहा, पिता की दर्द भरी आंखें एक सवाल पूछती हैं, क्या आज देश सेवा का यही इनाम है। हिंसा और भय की राजनीति बंद करें।

इधर, लद्दाख को राज्य का दर्जा और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत अन्य गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग तेज हो गई है। करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) ने कहा है कि लद्दाख में हालात सामान्य होने तक केंद्र की उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी से बात नहीं करेंगे। लेह एपेक्स बॉडी (LAB) पहले ही बातचीत नहीं करने का ऐलान कर चुकी है।

24 सितंबर को LAB द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान लेह में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। 50 लोगों को दंगा फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

आंदोलन का चेहरा बने वांगचुक को NSA में गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेजा गया है। केंद्र ने 20 सितंबर को LAB और KDA को वार्ता के लिए बुलाया था।

गृह मंत्रालय बोला- LAB-KDA से बातचीत को तैयार केंद्र

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार रात को कहा कि केंद्र लद्दाख से जुड़े मामलों पर LAB और KDA से किसी भी समय संवाद को तैयार है। गृह मंत्रालय ने भरोसा जताया कि बातचीत से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। LAB ने झड़पों और गिरफ्तारियों के विरोध में 6 अक्टूबर तक बातचीत से दूरी बनाई है और न्यायिक जांच और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग की है।
  • कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए ) ने कहा है कि सोनम वांगचुक की रिहाई तक वह केंद्र के साथ बातचीत में शामिल नहीं होगा। केडीए के सह अध्यक्ष असगर करबला ने कहा कि केंद्र लेह गोलीबारी की न्यायिक जांच का आदेश दे और सभी गिरफ्तार लोगों को रिहा करे। लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफ़ा ने कहा कि लद्दाख के लोग राष्ट्र-विरोधी के रूप में बताए किए जाने से नाराज हैं।

लेह में कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील

लेह शहर में मंगलवार सुबह 10 बजे से कर्फ्यू में सात घंटे की ढील दी गई, इससे लोगों को राहत मिली। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी और बाद में इसे बढ़ा दिया गया। अधिकारी ने कहा कि स्थिति के अनुसार ढील को आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।

लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुलाम मोहम्मद ने ढील के दौरान सभी किराना का सामान, आवश्यक सेवाओं, हार्डवेयर और सब्जी की दुकानें खोलने का आदेश दिया। इससे पहले, सोमवार शाम 4 बजे से दो घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.