दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत का सबूत... ब्रह्मोस मिसाइल पाकर गदगद हुआ चीन का ये दुश्मन देश, बताया मील का पत्थर
Updated on
09-05-2024 01:38 PM
मनीला: भारत ने पिछले महीने ही शक्तिशाली ब्रह्मोस मिसाइल पहली खेप फिलीपींस को सौंपी है। फिलीपींस को ये हथियार ऐसे समय में मिला है, जब दक्षिणी चीन सागर में उसका चीन के साथ तनाव बढ़ा है। दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाने वाली ब्रह्मोस को हासिल करके फिलीपींस के हौसले बुलंद हैं। फिलीपींस ने ब्रह्मोस को शामिल करने को देश के रक्षा आधुनिकीकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया है। भारत में फिलीपींस के राजदूत इग्नासियो ने वियॉन न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ब्रह्मोस एक 'विश्वसनीय प्रतिरोध' देती है।
इग्नासियो ने भारत और फिलीपींस के बीच गहराते संबंधों को स्वीकार किया और कहा कि ऐसी गहरी दोस्ती उन्होंने पहले नहीं देखी है और यह बहुत स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा, 'फिलीपींस और भारत के बीच राजनयिक संबंध का ये 75वां साल है लेकिन हमारे रिश्ते सदियों पुराने हैं। हमारे बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और लोगों से लोगों के संबंध के रूप में बहुत कुछ साझा है। फिलीपींस में भारतीय समुदाय सदियों से मौजूद हैं।'
ब्रह्मोस को बताया भारत की ताकत का सबूत
ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर मनीला के प्रतिनिधि ने कहा, यह फिलीपींस को विश्वसनीय प्रतिरोध प्रदान करती है। उन्होंने कहा, 'पिछले कई दशकों से हम अपने सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करने और विश्वसनीय प्रतिरोध का निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं, जो हमें ब्रह्मोस से मिला है। उन्होंने आगे कहा, सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और रक्षा के मामले में ब्रह्मोस का अधिग्रहण फिलीपींस के लिए मील का पत्थर है। यह भारत के रक्षा उद्योग, रक्षा क्षमता और इसके बढ़ते रक्षा पदचिह्न के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय में एक जिम्मेदार खिलाड़ी बनने के लक्ष्य को भी मान्यता देता है।
भारत ने सौंपी है ब्रह्मोस की पहली खेप
फिलीपींस ने देश के रक्षा आधुनिकीकरण के लिए साल 2022 में भारत के साथ 37.5 करोड़ डॉलर का सौदा किया था। इसके तहत भारत फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों के साथ ही इसकी बैटरियां, लॉन्चर और दूसरे उपकरण फिलीपींस को सौंपेगा। 19 अप्रैल को भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप फिलीपींस को सौंपी थी। ये पहली बार था जब भारत ने किसी दूसरी देश को ब्रह्मोस मिसाइल दी।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…