प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया से शेयर कीं ढलती शाम की खूबसूरत तस्वीरें, बाथटब वाले वीडियो ने खींचा ध्यान
Updated on
15-06-2024 05:02 PM
ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा इस वक्त हॉलीवुड में अपने जलवे दिखा रही हैं। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी नई फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका ने शूटिंग से वक्त निकालकर सनसेट इंजॉय किया और ढलती हुई शाम की अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
ओवरसाइज वाइट टॉप और शॉर्ट्स में Priyanka Chopra Jonas गॉगल्स लगाकर पोज दे रही हैं और खिलखिलाकर हंस रही हैं। ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर प्रियंका ने लिखा है, 'यहां सनसेट ऐसे होते हैं....।' प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना बाथटब का भी एक वीडियो शेयर किया है।
बिजी शेड्यूल में भी वक्त निकाल कर रहीं इंजॉय
प्रियंका चोपड़ा का शूटिंग शेड्यूल बेहद टाइट है, पर इसके बावजूद वह बेटी मालती मैरी चोपड़ा और परिवार के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। साथ ही वह फैंस के साथ भी ऑस्ट्रेलिया से अपने खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म करने के बाद ही 'द ब्लफ' का शूट शुरू कर दिया था। इस फिल्म के बाद वह सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग शुरू करेंगी। प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड करियर की बात करें, तो वह साल 2019 से हिंदी फिल्मों से दूर हैं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म 2019 में आई थी, जिसका नाम 'द स्काई इज पिंक' था। फैंस तभी से प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अभी अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और करियर पर ही ध्यान देना चाहती हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…