लाल मुंह के बंदरों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची में फिर शामिल करने की तैयारी

Updated on 12-11-2025 02:08 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश सहित देशभर के शहरों और गांवों में लोगों के लिए समस्या बने लाल मुंह के बंदरों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की अनुसूची में फिर से शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से सुझाव मांगे हैं। दरअसल, वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने लाल मुंह के बंदरों की तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता नहीं समझी और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में संशोधन करके इन बंदरों को 'वन्यजीव' की श्रेणी से बाहर कर दिया है।ऐसा होने से वन विभाग के लिए उन्हें पकड़ना या उनका प्रबंधन करना कानूनी रूप से संभव नहीं रहा। इसके बाद इन बंदरों के आतंक से बचाव के लिए उपाय लगभग बंद हो गए। इसका हवाला देकर वन विभाग इन बंदरों को पकड़ने से मना करता आ रहा है और कलेक्टरों से कहा जा रहा है कि वे इन बंदरों को पकड़वाएं।

राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक इन बंदरों के आतंक की शिकायतें पहुंच रही हैं। जिसमें बंदरों द्वारा जनहानि पहुंचाने की भी शिकायतें हैं। इसके दृष्टिगत केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों से इन बंदरों को अनुसूची में शामिल करने के लिए सुझाव मांगे हैं ताकि इसी अनुरूप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची में इन बंदरों को फिर से शामिल किया जा सके।

लाल मुंह के बंदरों के लिए यह भी करने होंगे उपाय

वन्यजीव विशेषज्ञ इसके लिए उन लोगों को जिम्मेदार मानते हैं, जो आस्था के नाम पर जंगल किनारे बैठे बंदरों को खाद्य सामग्री डालते हैं। वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. सुदेश बाघमारे कहते है कि आस्था की दृष्टि से काले मुंह के बंदर हनुमान बंदर है, भ्रम के कारण लाल मुंह के बंदरों को हनुमान बंदर मान लिया जाता है। इसी भ्रम के कारण लाल मुंह के बंदरों को लोग खाद्य सामग्री खिलाते है जिससे उनकी आदत बिगड़ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.