राघोपुर छोड़िए, बिहार विधानसभा चुनाव ही नहीं लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जानिए क्यों लिया फैसला

Updated on 15-10-2025 12:51 PM
पटनाइस बार बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर तीसरी धुरी बनने की तैयारी में हैं। पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव इसी बीच उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवारी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।


प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 'वो निर्णय हो गया है पार्टी में। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी ने फैसला किया है कि मेरे पास पहले से जो काम है, उसी को अगर मैं पूरी तरीके से कर लूं तो काफी है।'

मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि 'अगर मैं चुनाव लड़ने जाउंगा तो उससे नुकसान होगा। जन सुराज के कई प्रत्याशियों को नुकसान हो सकता है। इसीलिए पार्टी हित में मुझे जिम्मेवारी दी गई है कि मैं जो काम कर रहा हूं, वो करता रहूं। मैं जो काम कर रहा हूं वो करता रहूंगा।' नीचे आप वो पूरा बयान सुन सकते हैं।

NDA इस बार नहीं जीतेगा- प्रशांत किशोर

वहीं प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी की स्थिति इससे भी और खराब हो गई है। PK ने कहा कि 'NDA निश्चित रूप से बाहर होने वाला है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में वापस नहीं आएंगे। जद(यू) के भविष्य को समझने के लिए आपको चुनाव विश्लेषक होने की जरूरत नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने चुनावों की घोषणा से कुछ दिन पहले ही बगावत कर दी थी और नीतीश कुमार की पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से कई उम्मीदवार महत्वहीन थे। इससे उनकी (जदयू) की सीट की संख्या घटकर 43 रह गई थी।

महागठबंधन की हालत भी खराब- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने लगे हाथ महागठबंधन को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि 'इंडिया गठबंधन की भी स्थिति बेहतर नहीं है। राजद (राष्ट्रीय जनता दल) और कांग्रेस के बीच कभी न खत्म होने वाला झगड़ा है और कोई नहीं जानता कि राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अब भी उनके साथ है या नहीं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.