राशा थडानी की तेलुगू फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' का पोस्टर आउट, एक्टर की बाहों में लिपटी दिखीं एक्ट्रेस

Updated on 14-02-2026 04:15 PM
एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद तेलुगु सिनेमा में एंट्री करने जा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही डायरेक्टर अजय भूपति की आगामी तेलुगु फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' में नजर आएंगी। इस एक्शन-रोमांस फिल्म में वह महेश बाबू के भतीजे जया कृष्ण घट्टामनेनी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

राशा थडानी ने शनिवार, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें वह और जया कृष्ण घट्टामनेनी दोनों एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। पोस्टर में राशा ने एक खूबसूरत लैवेंडर कलर की साड़ी पहनी हुई है। उनके बाल खुले हैं। वहीं, पोस्टर में लिखा है, 'हैप्पी वेलेंटाइन डे।'

राशा थडानी की अगली फिल्म

रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा, 'बस एक बार अपनी आंखें खोलकर देखो… मैं यहीं रहूंगी, इतनी पास कि तुम्हारी सांसों को महसूस कर सकूं- मंगा।' अजय भूपति द्वारा निर्देशित फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' में एक्ट्रेस, मंगा का किरदार निभाएंगी। अजय भूपति ने पहले 'आरएक्स 100', 'महा समुद्रम', और 'मंगलावरम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हालांकि, फिल्म को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

राशा थडानी की डेब्यू फिल्म

एक्ट्रेस अपने साउथ प्रोजेक्ट के साथ बाकी प्रोजेक्ट में भी इस समय व्यस्त चल रही हैं। वे जल्द ही फिल्म 'लइका लइकी' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने साल 2025 में फिल्म 'आजाद' से बतौर एक्ट्रेस के तौर पर हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही और फ्लॉप हो गई थी, लेकिन राशा के परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी सराहना दी थी। फिल्म के गाने 'ऊई अम्मा' ने उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

फिल्म 'आजाद' का कलेक्शन

वहीं, गाना भी रिलीज के बाद काफी वायरल हुआ था और सोशल मीडिया पर उनके डांस स्टेप कॉपी करके ढेरों वीडियो वायरल हुए थे। वहीं, फिल्म में उनके अपोजिट अजय देवगन के भांजे अमन थे। उन्होंने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। अजय देवगन, डायना पैंटी, अमान देवगन और राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 8.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में इसने 7.42 करोड़ रुपये की नेट और 8.19 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। और ओवरसीज भी ये 0.5 करोड़ रुपये में ही सिमट गई थी। इस मूवी को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.