पुलिस ने दादी-पोते को लाठी-डंडों से पीटा, टीआई लाइन अटैच

Updated on 29-08-2024 12:37 PM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कटनी जीआरपी थाना प्रभारी के ऑफिस में नाबालिग लड़के और उसकी दादी के साथ हुई मारपीट का वीडियो X पर अपलोड किया है। उन्होंने लिखा- कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा एक दलित बच्चे और महिला को बेरहमी से पीटने की घटना बताती है कि मध्यप्रदेश में दलितों का जीवन सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं। सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार।

कांग्रेस ने कहा- यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। कानून-व्यवस्था के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक आज कटनी जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। भीम आर्मी के चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने X पर लिखा- यही है भाजपा के कुशासन का असली दलित प्रेम।

वहीं, जबलपुर रेलवे एसपी ने आरोपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने को लाइन अटैच कर दिया है। ​​​​​​

कटनी एसपी बोले- GRP थाने का पुराना वीडियो है

कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने कहा- वीडियो पुराना है। इसकी जांच एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया को सौंपी गई है। वीडियो में दिख रहे लोग शातिर अपराधी दीपक वंशकार के परिजन हैं। पिछले साल चोरी के अपराध में फरार होने पर उस पर 10 हजार का इनाम रखा गया था।

संभवत: इसी के चलते पूछताछ के लिए उसके परिजन को बुलाया गया होगा। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसकी जानकारी रेलवे एसपी जबलपुर को भी दे दी गई है।

कांग्रेस बोली- कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार

इसी मामले में कांग्रेस के X हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा गया- सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार। मुख्यमंत्री मोहन यादव, क्या आप यह बताने का कष्ट करेंगे कि आखिर मप्र में हो क्या रहा है?

कटनी जीआरपी थाने में दलित परिवार के 15 साल के बच्चे और उसकी मां के साथ थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ की क्रूरता आत्मा को झंझोड़ कर रखने वाली घटना है। सवाल यह है कि इन लोगों में यह हिम्मत आई कहां से? क्या आपकी उदासीनता से या आपने ऐसे कृत्य की छूट दे रखी है? शर्मनाक कृत्य !!

चंद्रशेखर बोले-यह भाजपा के कुशासन का असली दलित प्रेम

भीम आर्मी चीफ और यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- यही है भाजपा के कुशासन का असली दलित प्रेम। जिसमें चोरी के नाम पर किसी भी असहाय परिवार से नाबालिग बच्चे और बुजुर्ग मां को उठा लो, फिर उन पर अपनी वर्दी की भड़ास निकाल दो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.