आज से मध्य प्रदेश में शुरू होगी पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा, 40 मिनट में पहुंचेंगे उज्जैन से ओंकारेश्वर

Updated on 20-11-2025 11:50 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश के पर्यटन को गुरुवार से हेलीकॉप्टर सेवा का पंख लगने जा रहा है। राज्य सरकार ने तीन पर्यटन सेक्टरों में जिस पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत की थी, उसका पहला कारोबारी संचालन आज से शुरू हो जाएगा।

इस उड़ान के साथ ही मध्य प्रदेश अंतरराज्यीय पर्यटन टेली सेवा शुरू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। इस सेवा से पर्यटक एक घंटे के भीतर भोपाल से पचमढ़ी पहुंच जाएंगे। वहीं सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के प्रवेशद्वार मढ़ई पहुंचने में केवल 40 मिनट का समय लगेगा। उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों का दर्शन एक दिन में संभव हो पाएगा।

सप्ताह में पांच दिन उड़ेंगे हेलीकॉप्टर

पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा प्रत्येक बुधवार-गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। इसको तीन सेक्टरों में बांटा गया है। पहला सेक्टर आध्यात्मिक है। इससे इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर को जोड़ा गया है। दूसरे ईकोटूरिज्म सेक्टर से भोपाल, पचमढ़ी, मढई को जोड़ा गया है। वहीं तीसरे सेक्टर वाइल्ड लाइफ से जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, मैहर और अमरकंटक को जोड़ा गया है। इसके लिए भोपाल, इंदौर और जबलपुर में एक-एक छह सीट वाले हेलीकॉप्टर की तैनाती रहेगी।

इस मार्ग पर वायु पर्यटन सेवा पहले से

पर्यटन के हेरिटेज सेक्टर में पीएमश्री वायु पर्यटन सेवा पहले से संचालित है। इसमें भोपाल से सतना, रीवा, सिंगरौली और खजुराहो के बीच सप्ताह में छह दिन नियमित हवाई सेवा उपलब्ध कराई गई है।

पर्यटन सेवाओं का विस्तार होगा

यह पहल पर्यटन क्षेत्र में नए निवेश, अधिक रोजगार और पर्यटन सेवाओं में विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगी। - धर्मेंद्र सिंह लोधी, मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मप्र।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.