PM मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का इनॉगरेशन किया:यह देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल

Updated on 20-09-2025 12:41 PM

पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर से वर्चुअली मुंबई के अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल का इनॉगरेशन किया। यह देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है। इसे इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर, मुंबई पोर्ट पर बनाया गया है।

इसे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) नाम दिया गया है। लागत 556 करोड़ रुपए आई है। यह भारतीय क्रूज टूरिज्म का गेटवे कहलाएगा। इसकी छत समुद्र की लहरों की (wavy) तरह डिजाइन की गई है।

केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "मुंबई का समुद्री इतिहास बेहद समृद्ध है और यह टर्मिनल भारत को वैश्विक क्रूज पर्यटन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"

सरकार ने इस टर्मिनल को क्रूज भारत मिशन के तहत वैश्विक मानकों के तहत विकसित किया गया है। इसके तीन स्तंभ, पहला समुद्र-बंदरगाह क्रूज, नदी और अंतर्देशीय क्रूज और द्वीप-लाइटहाउस क्रूज हैं। 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने यहां से क्रूज ऑपरेशन्स की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

पीएम ने 6 बंदरगाहों और जलमार्ग प्रोजेक्ट्स की भी नींव रखी

  • कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में नए कंटेनर टर्मिनल की।
  • पारादीप पोर्ट (ओडिशा) में नया कार्गो बर्थ और कंटेनर हैंडलिंग फैसिलिटी की।
  • गुजरात के टुना टेकड़ा मल्टी-कार्गो टर्मिनल की।
  • कामराजार पोर्ट (एन्नोर, तमिलनाडु) और चेन्नई पोर्ट को एडवांस करने की।
  • कार निकोबार द्वीप और दीनदयाल पोर्ट (कांडला) में नई परियोजनाओं की।
  • पटना और वाराणसी में अंतर्देशीय जलमार्ग सुविधाओं के डेवलपमेंट की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.