इस बिहार चुनाव पटना बना 'महाभारत का कुरुक्षेत्र', BJP का चक्रव्यूह कैसे भेद पाएगी तेजस्वी-कांग्रेस की टीम? समझिए

Updated on 22-10-2025 02:13 PM
पटना: महागठबंधन के निशाने पर इन दिनों पटना के वो शहरी क्षेत्र आ गए है जहां बीजेपी ने एक तरह से अपना अभेद्य किला बना लिया है। BJP ने जीत के इस इतिहास को ध्यान में रख कर उम्मीदवार चयन में काफी सावधानी भी बरती है। इस सावधानी में कहीं उम्मीदवार बदले तो कहीं दूसरे दल को ही आगे कर दिया गया। आइए जानते हैं कि पटना के आस पास के विधानसभा क्षेत्र में ऐसा क्या किया गया कि चुनावी जंग कांटे की हो गई।


कुम्हरार विधानसभा सीट

कुम्हरार विधानसभा पिछले कई चुनाव से बीजेपी के खाते में जाती रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अरुण सिन्हा ने राजद के डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार को पराजित किया था। अरुण सिन्हा को तब 81,400 वोट मिले थे और राजद के डॉक्टर धर्मेंद्र को 59,933 वोट मिले थे। इस बार बीजेपी ने कायस्थ के बदले वैश्य जाति के संजय गुप्ता को उतारा तो राजद ने अपना दावा छोड़ते हुए कांग्रेस को यह सीट दे दी। कांग्रेस ने महागठबंधन के रणनीतिकारों के सुझाव पर उम्मीदवार बदल डाले। कांग्रेस ने वोट के अनुसार दूसरी बड़ी जाति चंद्रवंशी से इंद्रजीत चंद्रवंशी को कुम्हरार विधानसभा से चुनावी जंग में उतारा है। चंद्रवंशी के साथ मुस्लिम और यादव जुट कर मतदान कर गए तो टक्कर कांटे की हो सकती है।

बांकीपुर विधानसभा सीट

बांकीपुर विधानसभा भी उन सीटों में शामिल रहा है जहां कुछ दशक से बीजेपी का कब्जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव मे बीजेपी के नितिन नवीन ने कांग्रेस के उम्मीदवार लव सिन्हा को हराया था। तब दोनों उम्मीदवार कायस्थ जाति के थे। नितिन नवीन को 83,068 वोट मिले थे। पर इस बार महागठबंधन ने बदलाव किया। राजद ने कांग्रेस को कुम्हरार दे दिया और बांकीपुर ले लिया। राजद ने परिवर्तन करते हुए यहां से तेली जाति की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को उतारा है। यहां भी राजद ने तेली के साथ एमवाई समीकरण के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की चाल चली है।

पटना साहिब विधानसभा

पटना साहिब विधानसभा सीट पर तो पूरा का पूरा चुनावी समा ही बदल गया है। कई बार के भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव इस जंग से किनारे हो गए हैं। 2020 में बीजेपी के नंदकिशोर यादव ने राजद के संतोष मेहता को हराया था। इस बार राजद ने चुनावी जंग में कांग्रेस को उतारा है। कांग्रेस ने यहां काफी शिक्षित उम्मीदवार के रूप में शशांक शेखर को उतारा है। शशांक शेखर का बैकग्राउंड राजनीति से रहा है। शशांक शेखर के दादा रामलखन सिंह यादव पटना साहिब से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं, दो बार सीपीआई से और एक बार जनता दल से। 1995 में रामलखन सिंह यादव जनता दल से लड़े थे। तब नंदकिशोर यादव ने लगभग 5,500 वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार बीजेपी ने यादव का साथ छोड़ा तो कांग्रेस ने यादव जाति के उम्मीदवार को उतार कर चुनाव को रोचक बना डाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.