यात्रियों ने मोड़ा ट्रेन में स्लीपर क्लास से मुंह, एसी में सफर करने वालों की संख्या बढ़ी, तीन साल में बदल गया सीन
Updated on
11-06-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: समय के साथ लोगों का ट्रेन में सफर करने का तरीका बदल रहा है। यात्री पर स्लीपर क्लास की जगह एसी कोच में सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर के डेटा के मुताबिक पिछले तीन साल में स्पीलर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। हालांकि इस दौरान फर्स्ट एसी से लेकर थर्ड एसी इकोनॉमी तक में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा संख्या थर्ड एसी इकोनॉमी में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में आई है।वित्त वर्ष 2025 में ट्रेन में सफर करने वालों की संख्या में 6 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें रिजर्व्ड कैटेगरी में 5 फीसदी की और अनरिजर्व्ड कैटेगरी में 6.2 फीसदी की तेजी आई है। इस दौरान रेलवे का खजाना भी काफी बढ़ा है। यात्रियों की टिकट से ही रेलवे में बंपर कमाई की है। रेलवे की कमाई में साल-दर-साल इजाफा हुआ है।स्लीपर में कितने कम हुए यात्री?
डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2021 में ट्रेन की स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 10.85 करोड़ थी। अगले दो साल यानी 2022 और 2023 में इसमें तेजी आई। लेकिन पिछले 3 साल में स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आ रही है। इसके साथ ही स्लीपर क्लास से रेलवे की कमाई भी कम गई है।