राजधानी एक्सप्रेस के पहिये से चिंगारी निकलती देख यात्रियों में दहशत, हाथरस स्टेशन पर बुझाई गई आग
Updated on
30-09-2025 03:39 PM
हाथरस: यूपी के हाथरस में राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी/6 के पहिए से अचानक चिंगारी निकली और धुआं उठाने लगा। कोच से उठे धुएं को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।राजधानी एक्सप्रेस को तत्काल हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोका गया और ट्रेन के पहिए में लगी आग को बुझाया गया। हादसे की जानकारी होने पर रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गए।29 सितंबर देर शाम को दिल्ली से हावड़ा की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के पहिए से करीब पौने सात बजे अचानक आग निकलती देखकर रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। ट्रेन को शाम करीब 6:58 बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया और पहिये की आग को बुझाया गया। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस करीब 23 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद ट्रेन को यहां से रवाना किया गया।
हाथरस जंक्शन पर रोककर धधकते पहिए को ठंडा किया गया
बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से 4 बजकर 50 मिनट पर राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा के लिए रवाना हुई थी। हादसे की जानकारी तब हुई जब राजधानी एक्सप्रेस सासनी स्टेशन से गुजर रही थी। तभी स्टेशन अधीक्षक को पहियों में आग निकलती दिखाई दी। सासनी रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने इस की सूचना पर ट्रेन के चालक व हाथरस जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को दे दी। इसके बाद धीमी गति से ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन तक लाया गया। सोमवार शाम 18:58 बजे ट्रेन को हाथरस जंक्शन पर रोककर अग्निशमन यंत्र से आग के कारण धधकते पहिये को ठंडा किया गया।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…