पापा! बिहार चुनाव में जीत की बधाई... पिता के गले लगे निशांत तो मुस्कुराने लगे नीतीश कुमार

Updated on 18-11-2025 02:13 PM
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद पटना में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी-जेडीयू सहित गठबंधन के अन्य नेता, नीतीश कुमार से मिलकर जीत की बधाई दे रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार की एक खास तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने NDA की शानदार जीत पर अपने पिता को बधाई दी है। निशांत आमतौर पर राजनीति से दूर रहते हैं, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।


नीतीश और निशांत दोनों एक ही रंग के कपड़े पहने आए नजर

निशांत कुमार ने अपने पिता के गले लगते हुए जीत की बधाई दी तो नीतीश कुमार मुस्कुराने लगे। नीतीश कुमार और निशांत की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत ने दोनों एक रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। उसके ऊपर नीले रंग की हाफ जैकेट पहने वहीं हैं। वहीं निशांत कुमार ने सफेद कुर्ता-पायजामा के हाथ नीले रंग का हाईनेक स्वेटर पहने हुए नजर आ रहे हैं।

निशांत ने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता का जताया था आभार

इसके पहले सोमवार को निशांत कुमार ने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरी तरह से जनता की है। उन्होंने कहा था, 'मैं बिहार की जनता का NDA को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर आए। जनता ने मेरे पिता के 20 साल के काम का इनाम दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस विश्वास को बनाए रखेंगे और विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.