कंपनी का प्रदर्शन
ओयो ने अब तक फाइनेंशियल ईयर 2025 के वित्तीय आंकड़े जारी नहीं किए हैं। लेकिन इस दौरान कंपनी को 620 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होने का अनुमान है। कंपनी ने अपने ग्लोबल ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित किया है। अब कंपनी भारत, अमेरिका, यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया जैसे मुख्य बाजारों पर ध्यान दे रही है। पिछले साल अगस्त में ओयो ने निवेशकों से 1,457 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस दौरान कंपनी का वैल्यूएशन काफी कम हो गया था। दिसंबर में कंपनी ने ड्यूश बैंक से 825 मिलियन डॉलर का लोन लिया था जिसका यूज अमेरिका की मोटल चेन मोटल 6 को खरीदने में किया गया। यह ओयो का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।