ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत को लौटाएगी 500 साल पुरानी मूर्ति:16वीं सदी में तमिलनाडु के मंदिर से चोरी हुई, इसको देखने के 1800 देने पड़ते हैं

Updated on 11-06-2024 01:53 PM

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत को 500 साल पुरानी एक कांस्य की मूर्ति वापस लौटाने वाली है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, यह मूर्ति संत तिरुमंकई अलवर की है, जो 16वीं सदी के दौरान तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हो गई थी। संत तिरुमंकई अलवर दक्षिण भारत के 12वे अलवर संतों में से अंतिम थे।

अभी यह मूर्ति ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एशमोलियन म्यूजियम में रखी गई है, जिसको देखने के लिए लगभग 1800 रुपए देने पड़ते है। संत तिरुमंकाई अलवर की यह मूर्ति 60 सेंटीमीटर ऊंची है, जिसे 1967 में डॉ. जे.आर. बेलमोंट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रखवाया था।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने 11 मार्च 2024 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को सबूत दिए थे कि मूर्ति तमिलनाडु के मंदिर की है। इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपनी इंटरनल जांच के बाद इसे भारत को वापस देने की बात कही है। अब इस मूर्ति को चैरिटी कमीशन के सामने रखा जाएगा, जो इस पर आखरी फैसला लेगा।

कैसे पता चला मूर्ति भारत से चोरी हुई?
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एशमोलियन म्यूजियम ने बताया कि कोविड से पहले एक रिसर्चर ने मूर्ति के बारे में स्टडी की, जिसमें सारी बात सामने आ गई। इसके बाद 2019 में भारतीय उच्चायोग को इसकी जानकारी दी गई। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी भारत सरकार से साझा की, जिसके बाद मूर्ति के बारे में सबूत जुटाए गए।

मूर्ति की पुष्टि तमिलनाडु के मंदिर में मिले 1957 के कांस्य से हुई। इसके बाद भारत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सामने साक्ष्य रखे और मूर्ति वापस करने की अपील की। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एशमोलियन म्यूजियम की तरफ से बताया कि उनको नहीं पता था कि यह मूर्ति भारत से चुराई गई है।

ब्रिटेन पहले भी लौटा चुका है मूर्ति
इससे पहले अगस्त 2023 में ब्रिटेन से भारतीय कलाकृतियों को वापस लाया गया था, जो आंध्र प्रदेश के चूना पत्थर की नक्काशीदार मूर्ति थी। इसके बाद तमिलनाडु से चुराई गई 17वीं शताब्दी की ‘नवनीत कृष्ण’ कांस्य मूर्ति को अमेरिका-ब्रिटेन की संयुक्त जांच के बाद ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त को सौंप दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.