जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Updated on 04-12-2024 01:43 PM

गरियाबंद। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आज पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल गरियाबंद में जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समावेशी शिक्षा अंतर्गत स्कूल समग्र शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भूत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद भी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे भी अपने आप को किसी से कम न समझे। दिव्यांग बच्चों में भी विशिष्ट प्रतिभा रहती है। उन्होंने बच्चों को बेहतर भविष्य एवं सदा आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं भी दी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने की। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को जिला स्तरीय खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, डीएमसी के.एस. नायक, बीआरसीसी, बीआरपी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मूकबधिर, श्रवण बाधित और अन्य दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। खेल के माध्यम से बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिव्यांगता के एहसास को भुला दिया। सभी बच्चों ने खुशनुमा माहौल में जोश और जूनुन के साथ विभिन्न खेलों में भागीदारी सुनिश्चित की। जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में बच्चों की प्रतिभा ने सबका दिल जीत लिया। जिला स्तरीय यह आयोजन दिव्यांग बच्चों की क्षमताओं को विकसित करने और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए किया गया। प्रतियोगिता में जिले के पांचों विकासखंड से बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए। दृष्टि बाधित, अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, मानसिक विकलांग, बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, बैसाखी दौड़, गोला फेक, मोती चयन, जलेबी दौड़, मटका फोड़, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी आदि की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.