कोलकाता रेप-मर्डर केस का एक साल, डॉक्टरों ने रैली निकाली:संगठन बोला- CBI मामले में साजिश की बात कर रही, जांच कब पूरी होगी

Updated on 09-08-2025 01:59 PM

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर की घटना को आज एक साल हो रहा गया है। इसको लेकर जूनियर डॉक्टरों और सिविल सोसायटी मेंबर्स ने शुक्रवार को कोलकाता में मशाल रैली निकाली।

पीड़िता के लिए लड़ रहे संगठन अभया मंच के डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने कहा- जांच एजेंसी CBI मामले में बड़ी साजिश की बात कह रही है, लेकिन पता नहीं उसकी यह जांच कब तक पूरी होगी?

सुवर्ण गोस्वामी ने सवाल किया कि आखिर एक साल बाद भी सप्लीमेंट्री चार्ज क्यों दायर नहीं हुआ है। हम पहले से ही कहते रहे हैं कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। बावजूद इसके CBI किसी दूसरे आरोपी का पता तक नहीं लगा सकी।

पहले जानिए इस केस के बारे में

आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। 20 जनवरी को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद कोलकाता समेत देशभर में प्रदर्शन हुए। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं।

CBI अधिकारी बोला- हम घटना में पर्दे के पीछे की साजिश की जांच कर रहे

CBI के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर दैनिक भास्कर को बताया कि हम इस घटना में पर्दे के पीछे की साजिश की जांच कर रहे हैं। टाला थाने के ऑफिसर इंचार्ज की भूमिका और उसे जुड़े एक सिम कार्ड की भी जांच की जा रही है। एजेंसी सुप्रीम कोर्ट में 7 स्टेटस रिपोर्ट जमा कर चुकी है।

बीते सप्ताह CBI की एक टीम ने पीड़िता के घर जाकर उसके माता-पिता से मुलाकात कर बताया था कि उनके दावों के विपरीत सिर्फ एक ही व्यक्ति ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

पीड़िता के पिता बताते हैं कि हमने सीबीआई के दावों के उलट उनको इस बात के सबूत दिखाए जिनके आधार पर हमारा मानना है कि इस घटना में कई अन्य लोग भी शामिल थे। हालांकि उन्होंने उन सबूतों के बारे में बताने से इनकार कर दिया।

दोषी संजय को उम्रकैद की सजा सुनाई

इस मामले में 18 जनवरी को कोर्ट ने संजय को दोषी करार दिया था और 20 जनवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हालांकि ट्रेनी डॉक्टर की फैमिली केस की जांच से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि CBI ने असली कातिल को नहीं पकड़ा। अदालत ने 162 दिन बाद फैसला सुनाया था। CBI ने आरोपी संजय के लिए फांसी की मांग की है। वहीं, संजय की बड़ी बहन ने कहा कि ट्रायल कोर्ट के इस फैसले को किसी भी अदालत में चुनौती देने की कोई योजना नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.