4 में एक परिवार को उम्मीद, इस साल इनकम और सेविंग बढ़ेगी, सर्वे में सामने आई बात

Updated on 10-01-2025 04:14 PM
नई दिल्ली: 2025 में भारतीय घरों की आमदनी और बचत को लेकर काफी चिंताएं हैं। लोकल सर्कल्स के सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 24% परिवारों को भरोसा है कि उनकी सालाना आय इस साल बढ़ेगी। ज्यादातर परिवारों का कहना है कि उनके रोजमर्रा के खर्चे बढ़ रहे हैं, जिसे पूरा करने के लिए मजबूरी में बचत के पैसों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सिर्फ 27% परिवारों को उम्मीद है कि इस साल में उनकी बचत बढ़ सकती है। सर्वे के आंकड़ों से पता चला कि 45% परिवारों का मानना है कि उनकी बचत में इस साल 25% तक की कमी आ सकती है।
ऐसे में जब देशभर के परिवार इस आर्थिक दबाव से जूझ रहे हैं, तो बजट 2025 में सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए जो उन्हें राहत दे सकें। लोकल सर्कल्स के इस सर्वे में 334 जिलों के 32 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें 67% पुरुष और 33% महिलाएं थीं। 40% लोग टियर 1 शहरों से, 27% टियर 2 शहरों से और 33% टियर 3 और 4 शहरों से थे। सर्वे में शामिल होने वाले लोकल सर्कल्स पर रजिस्टर्ड और भारतीय नागरिक थे।

सर्वे की मुख्य बातें

सर्वे में शामिल 24% परिवारों को भरोसा है कि इस साल उनकी वार्षिक आय में बढ़ोतरी होगी। करीब इतने ही परिवारों ने माना कि उनकी इनकम में 25% या इससे ज्यादा की आय में कमी होगी। 12 फीसदी ने कहा कि उनकी 10-25% इनकम घटेगी जबकि 4 फीसदी का मानना है कि उनकी आय 0-10% कम होगी। 27% परिवारों को भरोसा है कि 2025 में उनकी बचत बढ़ेगी। सर्वे के आंकड़ों से पता चला कि 45 फीसदी परिवारों का मानना है कि उनकी बचत में इस साल 25 फीसदी तक कमी आ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.