'वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘एडोलसेंस’ ने जीते 4-4 अवॉर्ड

Updated on 12-01-2026 12:49 PM
83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का ऐलान हो गया है। हालांकि इस बार किसी भी भारतीय फिल्‍म या टीवी सीरीज को कोई नॉमिनेशन नहीं मिला, लेकिन इस इवेंट में देश की मौजूदगी जरूर थी। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' और ग्‍लोबल स्‍टार प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर इस प्रतिष्‍ठ‍ित समारोह का हिस्‍सा बनीं। भारतीय समय के अनुसार, 12 जनवरी को सुबह 6.30 बजे अवॉर्ड शो शुरू हुआ। इसमें साल 2025 में फिल्म और अमेरिकन टेलीविजन शो को सम्मानित किया। सेरेमनी में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्‍म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और जैक थॉर्न-स्टीफन ग्राहम की वेब सीरीज 'एडोलेसेंस ने सबसे अध‍िक 4-4 अवॉर्ड अपने नाम किए। डायरेक्टर क्लो झाओ की बायोग्राफिकल हिस्टोरिकल ड्रामा 'हैमनेट' को बेस्ट मोशन पिक्चर – ड्रामा का अवॉर्ड मिला, जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो स्‍टारर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने बेस्ट मोशन पिक्चर – म्यूजिकल या कॉमेडी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 को मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्ट्रेस निक्की ग्लेजर ने होस्ट किया। यह इस अवॉर्ड शो की उनकी लगातार दूसरी होस्टिंग थी। सेरेमनी में ब्राजील के हिस्टोरिकल पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'द सीक्रेट एजेंट' ने बेस्ट मोशन पिक्चर: नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट एक्टर इन ए मोशन पिक्चर: ड्रामा (वैगनर मौरा), जैसे 2 बड़े अवॉर्ड जीते। जबकि बेस्ट पिक्चर के अलावा, 'हैमनेट' के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस इन ए मोशन पिक्चर – ड्रामा का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला।

टिमोथी चालमेट और रोज़ बर्न को बेस्‍ट एक्‍टर और बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड

समारोह के दूसरे बड़े विजेताओं में 'मार्टी सुप्रीम' के लिए टिमोथी चालमेट (बेस्ट एक्टर इन ए मोशन पिक्चर – म्यूजिकल या कॉमेडी), 'इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू' के लिए रोज़ बर्न (बेस्ट एक्ट्रेस इन ए मोशन पिक्चर – म्यूजिकल या कॉमेडी) को अवॉर्ड मिला। 'द पिट' को बेस्ट टेलीविजन सीरीज – ड्रामा का अवॉर्ड दिया गया, और 'द स्टूडियो' को बेस्‍ट टीवी सीरीज – म्यूजिकल या कॉमेडी का पुरस्‍कार मिला। आगे पढ़ें, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स की पूरी लिस्‍ट-

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.