ओडिशा NSUI प्रेसिडेंट रेप के आरोप में गिरफ्तार:​​​छात्रा बोली- नशीला ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया

Updated on 21-07-2025 01:30 PM

ओडिशा पुलिस ने रविवार को रेप के आरोप में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी 19 साल की पीड़ित छात्रा की शिकायत पर की गई है। वहीं, कांग्रेस ने प्रधान को सभी पदों से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

छात्रा ने घटना के रविवार को मंचेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 18 मार्च को उदित प्रधान ने डिनर के लिए बुलाया था, जहां एक कोल्ड ड्रिंक दिया गया। पीड़ित का दावा है कि उस ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इसके बाद आरोपी एक होटल के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।

ओडिशा पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य सबूतों की जांच भी की जा रही है। वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि पार्टी अपने नेताओं को कब तक बचाती रहेंगी?

भाजपा बोली- कांग्रेस की चुप्पी भी एक तरह से अपराध में साथ देने जैसा है

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह बहुत शर्मनाक है, लेकिन अब चौंकाने वाली बात नहीं रही। इससे पहले बालासोर की पीड़ित की आत्महत्या का मामला सामने आया था, जिसमें बीजेडी और कांग्रेस के छात्र नेताओं पर लड़की की बदनामी करने का आरोप था। मालवीय ने पूछा-

QuoteImage

सवाल यह है कि आखिर ये पार्टियां अपने नेताओं को कब तक बचाती रहेंगी? कितनी और बेटियों को तकलीफ झेलनी पड़ेगी, तब जाकर कोई सख्त कदम उठाया जाएगा?

QuoteImage

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चुप्पी भी एक तरह से अपराध में साथ देने जैसा है। अब समय आ गया है कि ऐसे मामलों में सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

12 जुलाई- छात्रा ने आत्मदाह किया, आरोपी अरेस्ट

  • छात्रा फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। उसने 12 जुलाई को हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HoD) के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज कैंपस में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी।
  • घटना से पहले वह प्रिंसिपल के पास गई थी, लेकिन प्रिंसिपल ने उसे अपनी शिकायत वापस लेने को कहा था। इसके बाद उसने आत्मदाह कर लिया था। छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया था।
  • ओडिशा पुलिस ने 12 जुलाई को ही आरोपी HoD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड किया था। हालांकि, राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच 14 जुलाई को पुलिस ने प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया।
  • छात्रा 95 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। उसने 14 जुलाई की देर रात भुवनेश्वर AIIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.