अब टेंशन नहीं, UPI से बीमा प्रीमियम भरना हुआ आसान, यहां जानिए पूरी प्रोसेस

Updated on 20-02-2025 01:54 PM
नई दिल्ली: इंश्योरेंस रेगुलेटरी और डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) ने UPI के जरिए बीमा-ASBA (अप्लीकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट) लॉन्च किया है। इसका मकसद ये है कि पॉलिसी खरीदते समय इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान आसान हो सके। मंगलवार को IRDAI के एक सर्कुलर के मुताबिक, ये पहल लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए पेमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए है। इससे पॉलिसीधारक अपने बैंक अकाउंट में प्रीमियम पेमेंट के लिए पैसे ब्लॉक कर सकते हैं। IRDAI सर्कुलर के अनुसार, नया पेमेंट सिस्टम इस साल 1 मार्च से प्रभावी होगा। सर्कुलर में कहा गया है कि इस सुविधा के तहत, संभावित ग्राहक से कंपनी को पैसे ट्रांसफर तभी होता है, जब बीमा पॉलिसी जारी की जाती है। इस सुविधा में, कंपनी संबंधित संभावित ग्राहक के बैंक खाते में UPI के जरिए एक निश्चित रकम को ब्लॉक करने के लिए एक बार का मंडेट दे सकती हैं।
सर्कुलर के अनुसार, ग्राहक बीमा प्रस्ताव के मंजूर होने से पहले ही UPI के जरिए अपने बैंक अकाउंट में एक खास रकम को बीमा कंपनी द्वारा ब्लॉक करने की अनुमति दे सकते हैं। पॉलिसी के मंजूर होने के बाद ही यह रकम खाते से निकलेगी। अगर प्रस्ताव मंजूर नहीं होता है, तो ब्लॉक की गई रकम ग्राहक को वापस मिल जाती है। जब तक अंडरराइटिंग का फैसला नहीं हो जाता, तब तक ब्लॉक किए गए पैसे पॉलिसीधारक के अकाउंट में ही रहते हैं। पॉलिसी जारी होने पर प्रीमियम डेबिट हो जाएगा। अगर पॉलिसी रिजेक्ट हो जाती है, तो रकम एक कामकाजी दिन के अंदर अपने आप अनब्लॉक हो जाएगी। यह ब्लॉक अधिकतम 14 दिनों के लिए या अंडरराइटिंग के फैसले तक के लिए वैलिड होगा।

कैसे करता है काम?

Bima-ASBA चुनना: जब आप बीमा पॉलिसी के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको एक फॉर्म भरना होता है जिसमें आपके बैंक को आपके खाते में प्रीमियम राशि ब्लॉक करने की अनुमति देने का विकल्प होता है।
पैसे ब्लॉक करने का अनुरोध: बीमा कंपनी आपके बैंक (अपने पार्टनर बैंक के माध्यम से) को आपके अकाउंट में आवश्यक राशि को ब्लॉक करने का अनुरोध भेजती है।

सहमति और पैसा ब्लॉक होना: आपका बैंक आपकी सहमति मांगता है। एक बार जब आप सहमत हो जाते हैं, तो बैंक प्रीमियम राशि को ब्लॉक कर देता है और बीमा कंपनी को सूचित करता है।

फैसला होने तक ब्लॉक: पैसे आपके खाते में रहते हैं, लेकिन कंपनी द्वारा आपके बीमा आवेदन को स्वीकार करने या अस्वीकार करने के निर्णय तक इसका उपयोग किसी और चीज के लिए नहीं किया जा सकता है। यह 14 दिनों तक के लिए ब्लॉक रहता है और फिर भी इस पर ब्याज मिल सकता है।

स्वीकृति पर भुगतान: यदि कंपनी आपका आवेदन स्वीकार करती है, तो वे आपको सूचित करते हैं और बैंक से ब्लॉक राशि को डेबिट करने और उसे अपने खाते में स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हैं।

अस्वीकृति पर पैसे वापस: यदि बीमा कंपनी आपका आवेदन अस्वीकार कर देती है या यदि आप उसे कैंसल कर देते हैं, तो ब्लॉक राशि बिना किसी कटौती के आपके खाते में वापस आ जाएगी।

प्रोसेस नहीं होने पर: IRDAI के सर्कुलर के अनुसार, किसी भी स्थिति में यदि कंपनी 14 दिनों की अवधि के भीतर आवेदन को प्रोसेस नहीं करता है, तो ब्लॉक राशि बैंक के माध्यम से ऑटोमैटिक रूप से अनब्लॉक कर दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.