अब भागलपुर के JDU MP अजय मंडल ने दी इस्तीफे की धमकी, जानिए क्या लिखा सीएम नीतीश को चिट्ठी में

Updated on 14-10-2025 12:36 PM
पटनाएक तरफ भागलपुर में गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल सीएम आवास के बाहर टिकट के लिए धरने पर बैठ गए तो दूसरी तरफ भागलपुर से ही सीएम नीतीश को बड़ा झटका लग गया। वहां के सांसद ने अपना इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार को भेज दिया है।

भागलपुर विधायक अजय मंडल का इस्तीफा

भागलपुर के विधायक अजय मंडल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर खलबली मचा दी। उन्होंने अपने पोस्ट में बकायदा सीएम नीतीश कुमार को भेजी गई चिट्ठी भी लगा दी है। इस चिट्ठी में उन्होंने भागलपुर के सांसद पद से इस्तीफा देने की एक तरह से धमकी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, सांसद पद से त्यागपत्र देने हेतु अनुमति प्रदान कीजिए। स्थानीय सांसद होने के बावजूद टिकट देने में मेरी किसी भी प्रकार की सलाह नहीं ली गई है। इसलिए मेरा सांसद पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।' आप नीचे वो पोस्ट देख सकते हैं।

क्या लिखा है अजय मंडल ने अपनी चिट्ठी में

अजय मंडल ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि 'पिछले कुछ माह से संगठन में कुछ ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जो पार्टी और उसके भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण की प्रक्रिया में स्थानीय सांसद होने के बावजूद मुझसे सलाह या चर्चा नहीं की जा रही है।'

अजय मंडल ने लगाया बड़ा आरोप

अजय मंडल ने इसके आगे लिखा कि 'जिन व्यक्तियों ने कभी पार्टी संगठन के लिए कार्य नहीं किया, उन्हें टिकट देने की बात सामने आ रही है। जबकि जिलाध्यक्ष और स्थानीय नेतृत्व की राय को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है। मुझे आपसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा है और न ही मेरी राय को सुना जा रहा है। इसलिए आलाकमान और संगठन के पर्ति सच्ची निष्ठा के साथ आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि मुझे अपने सांसद पद से त्यागपत्र देने की अनुमति प्रदान करें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.