इजरायल को कोई रोक नहीं सकता... नेतन्याहू ने हमास को दिया सीधा संदेश, राफा पर हमले को तैयार इजरायली सेना
Updated on
06-05-2024 12:46 PM
तेल अवीव: इजरायल ने हमास को चेतावनी दी है कि युद्धविराम के लिए चल रही वार्ता पर सहमति नहीं बनती है तो राफा में जल्द ही ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। इजरायल ने आरोप लगाया है कि हमास अत्यधिक मांगों के साथ संघर्ष विराम समझौते को रोक रहा है। इस समय राफा में लगभग 15 लाख लोग शरण लिए हैं, जो इजरायल के हमले के चलते गाजा के उत्तरी इलाके से यहां पहुंचे हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने रविवार को कहा, उनकी सरकार निकट भविष्य में 'राफा और पूरे गाजा में दूसरी जगहों पर शक्तिशाली अभियान' शुरू करने की तैयारी कर रही है।
सैनिकों से बात करते हुए गैलेंट ने कहा, 'इस युद्ध के लिए हमारे पास स्पष्ट लक्ष्य हैं। हम हमास के खात्मे और बंधकों की रिहाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उन्होंने आगे कहा, इस बात के खतरनाक संकेत हैं कि हमास वास्तव में हमारे साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहता है। इसका मतलब है कि जल्द ही राफा और पूरी गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन होना है।
नेतन्याहू ने हमास की मांग मानने से किया इनकार
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास की मांगे स्वीकार नहीं की जा सकती हैं। उन्होंने कहा, 'हम ये नहीं होने देंगे कि हमास की बटालियनें अपनी सुरंग में बनी रहें और गाजा पट्टी पर फिर से नियंत्रण स्थापित करें। अगर ऐसा होता है तो अगला 7 अक्टूबर बस कुछ ही समय में होगा। हमास बार-बार नरसंहार, बलात्कार और अपहरण को अंजाम देने के अपने वादे को साकार करने में सक्षम होगा।'
नेतन्याहू बोले- कोई हमें रोक नहीं सकता
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को होलोकास्ट की याद में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कोई भी दबाव हमें अपनी रक्षा करने से रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा, 'अगर इजरायल पर अकेले रहने का दबाव डाला गया तो इजरायल अकेले खड़ा रहेगा।' द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए नरसंहार पर अफसोस जताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि जब 60 लाख यहूदियों को नाजियों ने मारा तो हमारे लोगों की किसी ने रक्षा नहीं की। नेतन्याहू ने कहा, 'उस समय कोई देश हमारी मदद को नहीं आया। आज हम फिर से हमारे खात्मे पर आमादा दुश्मनों का सामना कर रहे हैं। मैं दुनिया के नेताओं से कहता हूं, कोई भी दबाव, किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच का कोई भी निर्णय, इज़राइल को अपनी रक्षा करने से नहीं रोक पाएगा।'
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…