पंजाब DIG से चंडीगढ़ जेल में मिलने कोई नहीं पहुंचा:सब्जी-दाल खा रहे, लुधियाना में FIR, 3 जिलों के 8 पुलिस अधिकारी CBI के रडार पर

Updated on 19-10-2025 11:58 AM

पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत केस में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, अब तक उनसे मिलने के लिए कोई भी पारिवारिक सदस्य नहीं पहुंचा है। वे पूरा दिन जेल में ही रहते हैं और आम कैदियों की तरह ही खाना खा रहे हैं। भुल्लर रात में नीचे जमीन पर गद्दा बिछाकर एक तकिया और चादर के साथ सोते हैं।

इधर, लुधियाना के समराला में डीआईजी के भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। CBI ने उनके बोंदली स्थित फार्महाउस पर छापा मारकर 2.89 लाख रुपए मूल्य की 108 शराब की बोतलें और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए। मामला आबकारी अधिनियम की धाराओं 61, 1 और 14 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस अब आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ने पर विचार कर रही है।

16 अक्टूबर को मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्रा से आठ लाख रिश्वत लेते हुए पहले एजेंट कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा गया था। फिर सीबीआई ने साथ जाकर DIG को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि कृष्नु ही DIG को रिश्वत के लिए शिकार खोजकर देता था।

वह DIG का प्राइवेट आदमी है। शुक्रवार को DIG और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ प्रदेश सरकार ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है।

8 पुलिसकर्मियों से हो सकती है पूछताछ माना जा रहा है कि जिस सुराग पर सीबीआई को सफलता मिली है, उस पर अब ईडी समेत अन्य एजेंसियों की भी नजर है। सीबीआई अपनी जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। तीन जिलों में आठ पुलिस अधिकारियों से पूछताछ हो सकती है।

नाश्ते में ब्रेड और चाय ली सूत्रों के मुताबिक, भुल्लर को शुक्रवार शाम बुड़ैल जेल लाया गया था। उन्हें बैरक नंबर 7 में रखा गया है। रात के भोजन में उन्होंने सब्जी और रोटी खाई, जबकि शनिवार सुबह चाय और ब्रेड ली। दोपहर में दाल, चावल और दो रोटियां खाईं। रात के खाने में आलू की सब्जी व थोड़ा चावल लिया।

जेल में पूछताछ का है प्रावधान, प्रोडक्शन वारंट पर भी ला सकती है CBI CBI के पास हरचरण सिंह भुल्लर से पूछताछ के विकल्प मौजूद हैं। वह अदालत में अर्जी देकर आरोपी अफसर से पूछताछ के लिए जेल में जा सकते हैं। अदालती आदेश के अनुसार जेल में तय जगह पर पूछताछ की जा सकती है। उनके बयान दर्ज किए जा सकते हैं और सवाल जवाब की वीडियो भी हो सकती है। अगर CBI को लगता है कि उन्हें बाहर लाकर पूछताछ करनी है या किसी की शिनाख्त करवानी है तो उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाया जा सकता है। इसके लिए भी अदालत की तरफ से आदेश जारी किए जाने होते हैं।

3 जिलों के पुलिस अधिकारी रडार पर रोपड़ रेंज के अधीन रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के जिले आते हैं। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान बिचौलिए कृष्नु ने CBI को बताया है कि उसके घर से मिले 21 लाख रुपए भी हरचरण सिंह भुल्लर के ही थे। उसने कुछ डीएसपी के नाम भी बताए हैं, जो पैसे इकट्ठे करके देते थे। बताया जा रहा है कि इन तीन जिलों से आठ DSP सीबीआई की रडार पर हैं। उन्हें पूछताछ के लिए कभी भी बुलाया जा सकता है। यह भी सामने आया हैं कि कई अधिकारी तो चंडीगढ़ छोड़कर रात को पंजाब चले जाते हैं, ताकि CBI की जांच से बचा जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.