100000 करोड़ रुपये के नए हाउसिंग प्रोजेक्ट, इस दिवाली दिल्ली-एनसीआर में होने वाला है धमाका

Updated on 20-10-2024 12:43 PM
नई दिल्ली: इस त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। कई डेवलपर्स ने हरियाणा चुनाव को लेकर हाउसिंग प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग टाल दी थी। अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और नई सरकार बन चुकी है। ऐसे में दिवाली के आसपास कई डेवलपर्स अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट को लॉन्च कर सकते हैं।

इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार डीएलएफ, सिग्नेचर ग्लोबल, टीएआरसी और मैक्स एस्टेट्स जैसे लिस्टेड डेवलपर्स ने गुरुग्राम में बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। एम3एम, स्मार्टवर्ल्ड, ट्राइडेंट ग्रुप, सेंट्रल पार्क, पारस, काउंटी ग्रुप, गौर ग्रुप, बीपीटीपी और अडानी रियल्टी सहित अन्य भी नोएडा और गुरुग्राम में नए हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करने की प्रक्रिया में हैं।

इस साल बढ़ेगी मकानों की मांग


जानकारों के मुताबिक इस साल मकानों की मांग बढ़ेगी। डीएलएफ होम्स के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ बिजनस ऑफिसर आकाश ओहरी के मुताबिक इस साल मकानों की मांग में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसमें लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट की भी डिमांड में बढ़ोतरी होगी।

डीएलएफ 34 हजार करोड़ रुपये का एक अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। यह गुरुग्राम में कैमेलियास प्रोजेक्ट या भारत में किसी भी अन्य रियल्टी प्रोजेक्ट के मूल्य का लगभग 2.5 गुना है। अपार्टमेंट का शुरुआती आकार 9500 वर्ग फुट होगा। प्रॉपइक्विटी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट (25 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली प्रॉपर्टी) में डीएलएफ की बाजार हिस्सेदारी 25% रही है।

गुरुग्राम में यहां बढ़ रही मांग


स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के सीईओ विवेक सिंघल ने कहा कि गुरुग्राम रियल एस्टेट मार्केट पहले से भी डिमांड में है। यहां गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे क्षेत्र में लग्जरी घरों की डिमांड काफी है।

एनसीआर के ये शहर भी कम नहीं


गुरुग्राम के अलावा एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रॉपर्टी की काफी डिमांड है। गौड़ ग्रुप ने गाजियाबाद में 3000 करोड़ रुपये के 1200 लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। वहीं नोएडा में भी कई हाउसिंग प्रोजेक्ट बिक्री के लिए शुरू होने वाले हैं। कई की बिक्री शुरू भी हो गई है।

लग्जरी मकान हाई डिमांड में


साल 2024 के पहले नौ महीनों में भारत के लग्जरी मकानों की बिक्री में काफी तेजी आई है। सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार 4 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले महंगे मकानों की बिक्री में साल-दर-साल 37.8 फीसदी की वृद्धि हुई है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद में ऐसे लग्जरी मकानों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.