बारिश ना दंगा, फिर भी मैच रद्द तो कप्तानों पर हुआ केस; क्रिकेट इतिहास का गजब वाकया

Updated on 25-12-2025 01:04 PM
किसी मैच में यदि टॉस हो और खेल भी शुरू हो जाए तो उसके रद्द होने का क्या कारण हो सकता है? आप कहेंगे कि बारिश हो गई होगी या स्टेडियम में दंगा हो गया होगा। लेकिन हम आपको बताएं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, फिर भी एक इंटरनेशनल मैच 28 साल पहले आज ही के दिन यानी 25 दिसंबर, 1997 को तब रद्द घोषित कर दिया गया, जब उसमें 18 गेंद का खेल हो चुका था। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में खेला जा रहा था, जिसे खतरनाक पिच होने के कारण अंपायरों ने बल्लेबाजों की मांग पर बीच में ही रोक दिया। इसके बाद पिच की जांच की गई और मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था, जब कोई इंटरनेशनल मैच 'असुरक्षित पिच' के कारण रद्द किया गया था। मैच रद्द होने पर दर्शक ऐसे भड़के थे कि भारत के कप्तान सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कप्तान अर्जुन रणतुंगा की गिरफ्तारी के लिए मुकदमा कर दिया गया।

क्रिसमस की छुट्टी पर थी स्टेडियम में भारी भीड़

भारत और श्रीलंका के बीच 1997 में 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में 25 दिसंबर को खेला जाना था। क्रिसमस की छुट्टी होने के चलते स्टेडियम खचाखच दर्शकों से भरा हुआ था। पहला मैच भारत ने गुवाहाटी में आसानी से 7 विकेट से जीत लिया था। इसके बाद दोनों टीमों करीब 500 किलोमीटर का सफर करके इंदौर पहुंची थीं। दर्शकों को जबरदस्त मैच होने की उम्मीद थी।

ऐन मौके पर बदली जा रही थी पिच, रेफरी ने रोका

टीम इंडिया ने इस मैच के लिए बाउंस वाली घास से भरी पिच मांगी थी ताकि श्रीलंका के बल्लेबाजों के स्ट्रोकप्ले पर कंट्रोल लगाया जा सके। इसके उलट पिच क्यूरेटर नरेंद्र मेनन ने धूल भरी पारंपरिक भारतीय पिच तैयार की थी, जिस पर क्रैक दूर से ही दिख रहे थे। हालांकि मेनन का दावा था कि इस पिच पर स्पिन और पेस, दोनों गेंदबाजों को मदद मिलेगी। लेकिन टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरी पिच तैयार करने को कहा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और मेनन के बीच तीखी बहस के बाद दूसरी पिच पर पानी डालकर उस पर रोलर चलाया जाने लगा, तभी श्रीलंकाई टीम भी स्टेडियम पहुंच गई। श्रीलंका ने पिच बदलने पर आपत्ति जताई और मैच रेफरी अहमद इब्राहिम से इसकी शिकायत की। जिम्बाब्वे के अहमद ने पहली पिच पर ही मैच कराने का आदेश दे दिया।

रणतुंगा ने टॉस जीतकर ली बल्लेबाजी

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों को पिच के असामान्य व्यवहार करने की संभावना का पता चल चुका था। श्रीलंका के कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने यह फैसला इस कारण किया ताकि पिच खराब होने पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी हो और उनके गेंदबाजों को मदद मिले। उन्हें इस पिच से स्पिनरों को 1996 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कोलकाता के ईडन गार्डंस की पिच जैसी मदद मिलने की उम्मीद थी, जब भारतीय बल्लेबाजी के समय तक पिच पूरी तरह टूट गई थी और श्रीलंकाई स्पिनरों ने कहर बरपा दिया था।

मैच शुरू होते ही गेंद ने दिखाया खेल

भारत के लिए तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने पहला ओवर फेंका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनाथ अपनी पूरी गति से गेंद नहीं कर रहे थे, लेकिन उनकी गेंद का उछाल और मूवमेंट बल्लेबाजों के लिए खेलना असंभव दिखा। चौथी गेंद पर रोमेश कालूवितरना ड्राइव की कोशिश में बोल्ड हो गए। पांचवी गेंद पर रोशन महानामा ने एक रन लिया, लेकिन आखिरी गेंद गुड लेंग्थ से असामान्य तरीके से उछली। यह गेंद सनथ जयसूर्या के बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में गई, जहां राजेश चौहान ने आसान कैच छोड़ दिया। कप्तान सचिन तेंदुलक ने दूसरे छोर से ऑफ स्पिनर राजेश चौहान को गेंदबाजी दी, जिनकी पहली ही गेंद ऑफ स्टंप के बेहद बाहर पिच होने के बाद इतनी घूमी कि लेग स्टंप के भी पार होते हुए पिच के दूसरे छोर पर पहुंच गई। विकेटकीपर नयन मोंगिया चकमा खा गए और बाई का चौका श्रीलंका को मिल गया। ओवर की बाकी 5 गेंद भी इसी तरह जबरदस्त घुमाव ले रही थी।

पारी के तीसरे ओवर में ऊंची-नीची गेंदों ने डराया

श्रीनाथ पारी का तीसरा ओवर लेकर आए। पहली गेंद मुश्किल से घुटनों के भी नीचे तक उठी तो दूसरी गेंद गुड लेंग्थ से बाउंस लेती हुई बल्लेबाज के चेहरे तक पहुंच गई। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने रिस्क उठाकर आगे बढ़कर शॉट खेलने का निर्णय लिया, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद अचानक बाउंस होकर रोशन महानामा के ग्लव्स पर लगी। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने अंपायर से पिच के असामान्य व्यवहार की शिकायत की और खेल रोक दिया गया। हर कोई देख रहा था कि गेंदबाजों को खेलना असंभव हो रहा है और किसी भी बल्लेबाज को घातक चोट लग सकती है।

एक घंटा चली बहस और मैच हो गया रद्द

श्रीलंका के कप्तान अर्जुन रणतुंगा मैदान में आ गए और भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर से बात करने लगे। थोड़ी देर में मैच रेफरी इब्राहिम और अन्य अधिकारी भी उनकी बहस में शामिल हो गए। करीब एक घंटे बाद मैच रेफरी ने पिच को खतरनाक बताते हुए मैच रद्द कर दिया। इस पर मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अधिकारी और स्थानीय जिला प्रशासन नाराज हो गया। उन्होंने पिच को सही बताते हुए मैच कराने की मांग की।

दूसरी पिच पर खेला 25-25 ओवर का प्रदर्शनी मैच

स्थानीय अधिकारियों ने मैच रद्द होने पर स्टेडियम में दंगा होने की आशंका जताई, क्योंकि नेहरू स्टेडियम में उस समय करीब 25,000 लोग मौजूद थे और लगातार खेल शुरू करने के लिए नारेबाजी कर रहे थे। भीड़ को शांत रखने के लिए बराबर वाली पिच पर दोनों टीमों के बीच 25-25 ओवर का प्रदर्शनी मैच खेलना तय किया गया, जिसे दोनों कप्तानों ने बेमन से मान लिया।

वकील ने कर दिया रणतुंगा, तेंदुलकर पर मुकदमा

मैच रद्द होने का अजब रिएक्शन हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, एकतरफ BCCI ने कपिल देव (Kapil Dev) को पिच की जांच के लिए भेजा ताकि पूरा मामला समझा जा सके। दूसरी तरफ एक स्थानीय वकील ने रणतुंगा, तेंदुलकर और मैच रेफरी इब्राहिम की गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका दाखिल कर दी। उन्होंने इन तीनों पर अपने और अन्य दर्शकों के मैच देखने के अधिकार को छीनने का आरोप लगाया। पिच की हालत इतनी खराब थी कि कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने उस पर अपने जूते की नोक से हल्की सी ठोकर मारी तो इससे ही पिच में गड्ढा बन गया।

12 साल बाद फिरोजशाह कोटला में दोहराया गया यही कारनामा

यह इकलौता मौका नहीं है, जब भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच पिच के कारण रद्द हुआ है। इंदौर वनडे के करीब 12 साल बाद दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भी यही वाकया दोहराया गया। श्रीलंकाई बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे तो गेंद टप्पा खाने के बाद भयानक तरीके से उछल रही थी। तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी की गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज घायल भी हो गए। इसके बाद बल्लेबाजों की शिकायत पर 12.2 ओवर के खेल के बाद मैच को रद्द कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.