ना खाने के ना पीने के, किस चीज के लिए है जसप्रीत बुमराह में पागलपन, अक्षर पटेल ने खोला सीक्रेट

Updated on 29-12-2025 12:46 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट फील्ड पर जसप्रीत बुमराह इस बात के लिए मशहूर हैं कि वे अपनी गेंदों को पिन पॉइंट एक्यूरेसी के साथ फेंकने की कोशिश करते हैं। उनकी यह सटीकता खेल के हर फॉर्मेट में हर मौके पर दिखाई देती है। कई बार ऐसा भी लगता है कि बुमराह क्रिकेट के लिए पागलपन की हद तक दीवाने हैं। लेकिन अब यह बात सामने आई है कि बुमराह में क्रिकेट नहीं किसी दूसरी ही चीज के लिए दीवानगी है। ना वे किसी चीज को खाने के लिए दीवाने होते हैं और ना ही कोई पीने की चीज उनका पैशन है। उनके साथी क्रिकेटर और टीम इंडिया के टी20 उपकप्तान अक्षर पटेल ने इस बात का खुलासा किया है कि बुमराह में किस बात के लिए पागलपन है। पटेल ने एक यूट्यूब वीडियो में बुमराह के परफ्यूम को लेकर दीवानेपन के बारे में बात की है और यह भी बताया है कि बुमराह के पास परफ्यूम का कितना बढ़िया कलेक्शन है।

महज सूंघते नहीं पूरी रिसर्च करके खरीदते हैं परफ्यूम

अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह एक ही राज्य गुजरात से आते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के अंदर दोनों के बीच अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अक्षर ने यूट्यूब चैनल 2 स्लॉगर्स के साथ बातचीत में बुमराह के परफ्यूम कलेक्शन पर बात की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षर ने बताया है कि किस तरह बुमराह ने खुशबू से भरी बोतलों का कलेक्शन तैयार करने में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। बुमराह परफ्यूम को लेकर ऐसे दीवाने हैं कि वे महज सूंघकर उसे नहीं खरीदते हैं बल्कि हर बोतल को खरीदने से पहले उस पर पूरी रिसर्च करते हैं। अक्षर ने बताया कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जहां परफ्यू को महज सूंघकर खरीद लेते हैं, वहीं बुमराह पहले यह देखते हैं कि उसमें कितने परसेंट तेल है और हर बोतल में कितना परफ्यूम मौजूद है।

रिटायरमेंट के बाद बना सकते हैं इसे बिजनेस?

वीडियो के दौरान एक यूट्यूबर ने मजाक में कहा कि यह जसप्रीत बुमराह का रिटायरमेंट के बाद का प्लान तो नहीं है? इस पर अक्षर ने हंसते हुए रिएक्शन दिया और कहा,'जस्सी भाई देख लेना, पार्टनरशिप कर देना।' अक्षर ने वीडियो के दौरान जसप्रीत बुमराह को लेकर कई अन्य पर्सनल बातों को भी जाहिर किया है, जिनमें भारतीय तेज गेंदबाज की ऑफ द फील्ड लाइफ के बारे में बहुत जानकारी मिलती है।

सिराज को किया परफ्यूम बोतल देने का वादा

अक्षर पटेल ने परफ्यूम को लेकर बुमराह से एक शर्त जीतने का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में मोहम्मद सिराज को परफ्यूम देने का वादा किया था। अक्षर के मुताबिक, वेस्टइंडीज के उपकप्तान जोमेल वारिकन को खुशबू पसंद आई तो उन्होंने यूं ही पूछ लिया कि यह कौन सा परफ्यूम है। इस पर सिराज ने जोर दिया कि बुमराह उन्हें वह परफ्यूम दे दें, क्योंकि उन्हें वह बहुत पसंद आया है। अक्षर ने आगे कहा कि मैं भी इस मजे में शामिल हो गया। मैंने सिर्फ फ्लो-फ्लो में कहा कि बूम भाई मुझे भी पसंद है तो उन्होंने कहा कि अब उसकी (सिराज की) जगह मैं तुम्हे गिफ्ट दूंगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.