नेहा शर्मा के प्रचार का नहीं मिला पिता को फायदा, हुई लोकसभा चुनाव में हार, एक्ट्रेस बोलीं- वीर तुम बढ़े चलो
Updated on
05-06-2024 02:19 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा तो नहीं, बल्कि उनके पिता अजित शर्मा ने जरूर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि एक्ट्रेस ने बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार किया था। मगर उसका कोई फायदा नहीं हुआ। 4 जून को जब लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए, तो वह भागलपुर सीट से हार चुके थे। उन्हें JDU के अजय मंडल ने करारी शिकस्त दी थी। अब एक्ट्रेस ने पिता की इस हार पर एक पोस्ट किया है। उसमें अपना दुख जाहिर किया है। क्या कहा है, आइए बताते हैं।
दरअसल, नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है और उसमें पिता की हार का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'हम सभी के लिए ये बहुत ही मुश्किल दिन रहा लेकिन हमने कांटे की टक्कर दी। और मैं लोगों की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे पिता पर भरोसा किया और उन्हें वोट किया। हम आगे बढ़ रहे हैं और नए पड़ाव के लिए तैयार हैं। क्योंकि आगे बढ़ते रहने में ही जीत है।'
नेहा शर्मा ने लिखी कविता
नेहा शर्मा ने द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता 'वीर तुम बढ़े चलो' की भी चार लाइन्स लिखीं- सामने पहाड़ हो, सिंह की दहाड़ हो। तुम निडर डरो नहीं, तुम निडर डटो वहीं। वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो! इसके साथ ही रेड हार्ट इमोजी और हैशटैग भागलपुर लोकसभा भी लिखा।
नेहा शर्मा के पिता ने मारी हार
बता दें कि अजित शर्मा को अजय मंडल ने 104868 वोटों से मैदान में पटका है। एक्ट्रेस के पिता ने अपनी हार मानते हुए बयान नें कहा है कि वह भागलपुर की जनता के लिए विधायक के रूप में काम करते रहेंगे। क्योंकि सांसद ने तो यहां पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया है। लेकिन जनता का फैसला उनको मंजूर है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…