पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 19-11-2025 12:39 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाए। इससे नवाचार के इच्छुक व्यक्तियों तथा उद्यमियों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे प्रदेश के विभिन्न अंचलों में पर्यटन गतिविधियों के संचालन और सुविधाओं के विस्तार में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेल्थ और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। अत: पर्यटन विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा आयुष विभाग के साथ मिलकर परस्पर समन्वय से गतिविधियां संचालित करें। जिन राज्यों में ऐसी गतिविधियां संचालित हैं, उनका अध्ययन कर प्रदेश में संभागवार कार्ययोजना बनाई जाए। वेलनेस टूरिज्म को प्रोत्साहित करने में धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्टों का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के इतिहास और संस्कृति पर केन्द्रित तथा उनसे संबंधित फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर संचालित वन्य जीवों और वनों पर केन्द्रित टीवी चैनल्स पर मध्यप्रदेश के समृद्ध वनों और जैवसंपदा के प्रस्तुतिकरण के लिए भी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मध्यप्रदेश टूरिज्म मंडल के संचालक मंडल की मंत्रालय में हुई 8वीं बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में संस्कृति, पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के अंतर्गत इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर सेक्टर, भोपाल-मढ़ई-पचमढ़ी सेक्टर और जबलपुर-बांधवागढ़-कान्हा सेक्टर में सेवा संचालन के संबंध में चर्चा हुई। साथ ही सिंहस्थ-2028 के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहन करने के लिए संचालित योजनाओं, साहसिक पर्यटन, जल पर्यटन गतिविधियों, पर्यटन क्षेत्र में निवेश संवर्धन और मध्यप्रदेश पर्यटन के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के संबंध में भी पर चर्चा हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.