जिस राजपाल यादव के घर लंगर के खाने की तरह खाते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आज दोस्त की मुसीबत में कहां गायब!

Updated on 11-02-2026 12:05 PM
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपनी 2012 की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद से तिहाड़ जेल में हैं। मामला फिल्म के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज, कुछ बाउंस हुए चेक और उसके बाद की चीजों से संबंधित है। बार-बार देरी और समय सीमा चूकने के बाद, अदालत ने उनकी अंतिम याचिका खारिज कर दी और उन्हें आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। आत्मसमर्पण करने से पहले, एक्टर ने कथित तौर पर कहा कि उनके पास न तो पैसे हैं और न ही कोई दोस्त जो उनकी आर्थिक स्थिति में मदद कर सके। अब, इसी बात से जोड़कर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पुराने दिनों को याद किया था और राजपाल यादव के बारे में बात की थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था, 'पूरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा एकेडमिक एजुकेशनल अगर किसी के पास है तो राजपाल और मेरे पास हैं, 5 साल सिर्फ एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है हम दोनों ने, तो मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा एजुकेटेड एक्टर हम ही दोनों हैं जो देखने से नहीं लगेगा आपको।'


नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दोस्ती पर बयान

जब से नवाज का एक बयान वायरल हुआ है, सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म इंडस्ट्री की दोस्ती और वास्तविक रिश्तों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों में आया, जिसमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर राजपाल यादव के मुंबई स्थित घर पर अपने संघर्ष के दौरान खाने, रहने और एक्टर के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इससे न केवल सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हुए, बल्कि उन्होंने इस कठिन समय में नवाजुद्दीन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

राजपाल यादव के बारे में क्या बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी

उन्होंने आगे कहा, 'जब राजपाल का काम चल रहा था बहुत लोग उसके घर पर खाना खाते थे और कभी भी उफ्फ नहीं किया उस आदमी ने, हमेशा दिया। जब हम स्ट्रगल कर रहे थे मैं क्या बहुत सारे एक्टर जब स्ट्रगल कर रहे थे तो राजपाल का जो घर था एक लंगर की तरह था। कोई भी आकर खा सकता था। ऐसा था, बहुत ही कमाल का इंसान है वो। सेंसेटिव बहुत है वो।'

लोगों ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछा सवाल

कई X यूजर्स ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर नवाजुद्दीन की प्रतिक्रिया न देने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, 'राजपाल का सबसे अच्छा दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहां है? क्या वह अपने दोस्त की मदद करने की कोशिश भी नहीं कर रहा?' एक X पोस्ट में लिखा था, 'क्या लोग वाकई मुश्किल समय में मदद करने वालों का एहसान नहीं चुकाते? #नवाजुद्दीन सिद्दीकी'।


राजपाल यादव ने कहा- कोई दोस्त नहीं

तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से कुछ वक्त पहले, राजपाल यादव ने कथित तौर पर एक भावुक बयान दिया, जो उन पर पड़े भावनात्मक और आर्थिक बोझ को दिखाता है। न्यूज एक्स के अनुसार, एक्टर ने कहा, 'सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नहीं दिखता... सर, यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस संकट से खुद ही निपटना होगा।'


क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह कानूनी लड़ाई 2010 से शुरू हुई थी, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, जिससे राजपाल यादव को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और कर्ज नहीं चुका पाए। लंबे समय तक कोर्ट में चल रहे मामले में कोर्ट ने आदेश दिया कि राजपाल यादव आत्मसमर्पण कर दें और एक्टर को अंत में सरेंडर करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.