नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया बेटी दिन-रात कर रही एक्टिंग की तैयारी, पापा ने क्यों कहा- घर की मुर्गी दाल बराबर
Updated on
18-06-2024 02:57 PM
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में गिने जानेवाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी भी फिल्म इंडस्ट्री पर पापा के नक्शे कदम पर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही हैं। नवाज इन दिनों ओटीटी पर रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म 'रौतू का राज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शोरा ने अपनी टीचर के सामने स्कूल परफॉर्मिंग आर्ट फैकल्टी में एडिशन के लिए हाथ जोड़े और वो 14 साल की उम्र से ही वर्ल्ड सिनेमा देख रही है।
फिल्मी दुनिया की तरह बेटी शोरा के अट्रैक्शन को लेकर बातें करते हुए नवाज ने कहा, 'मेरी बेटी अभी ट्रेनिंग ले रही है। वह खुद गई और परफॉर्मिंग आर्ट फैकल्टी में दाखिला ले लिया, उसने हाथ जोड़ कर टीचर से कहा- मैं एक्टिंग सीखना चाहती हूं।'
नवाजुद्दीन ने बताया- बेटी ऐसे कर रही है एक्टिंग की तैयारी
'फिल्म कम्पैनियन' से बातचीत में नवाजुद्दीन ने शोरा की ट्रेनिंग को लेकर बांते करते हुए बताया कि वह अपने फाइनल इयर में प्ले को कैसे परफॉर्म करेगी। उन्होंने कहा, 'उस डिपार्टमेंट में, उस स्कूल में, वे फाइनल ईयर में एक प्ले को परफॉर्म करेंगे और इसके लिए उन्हेंअपने कपड़े खुद तैयार करने होंगे। इसके लिए उन्हें कार्पेंटरी का काम खुद करना होगा, जो भी प्रॉप का इस्तेमाल होना है, उन्हें उसे खुद से बनाना होगा, उन्हें लाइटिंग का भी काम देखना होगा, उन्हें सारा का सारा काम खुद करना होगा और अंत में एक शो होगा जिसके लिए टिकट लगेगा।
बेटी पर सवार दिख रहा है एक्टिंग का जुनून
एक्टर ने बताया कि अपने इसी कोर्स के लिए उनकी बेटी शोरा कड़ी ट्रेनिंग ले रही है। उन्होंने कहा, 'वो ये सब खुद ही कर रही है। एक्टर ने ये भी कहा कि हालांकि उन्होंने शोरा से कभी भी एक्टिंग में करियर बनाने को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन वह हर तरह से बेटी के जुनून का समर्थन कर रहे हैं।'
'वो खुद सबकुछ करती है, वर्कशॉप अपने लिए ढूंढती है'
नवाज ने कहा, 'जब मैंने देखा कि वह इतनी दिलचस्पी ले रही है तो बाकी माता-पिता की तरह हमने भी कहा है- तो चलो कर लो तुम। वह ये इंडिपेंडेट होकर लंबे समय से कर रही हैं। मुझे ये भी नहीं पता था कि उसने परफॉर्मिंग आर्ट फैकल्टी नें एडमिशन लिया है। मुझे ये भी नहीं पता था कि वह कौन सी वर्कशॉप करती है, वह ऐसे कई वर्कशॉप में भाग लेती है और अभी वो समर वर्कशॉप कर रही है। वह खुद ऐसे वर्कशॉप खोजती है और अपनी मां या मुझसे कहती है कि वह ये करना चाहती है और मुझसे फीस का भुगतान करने के लिए कहती है।'
नवाज बेटी को सिखाते हैं एक्टिंग? एक्टर ने दिया जवाब
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उन्हें एक्टिंग को लेकर कुछ सिखाते हैं या फिर क्या वो कुछ जानने के लिए या सीखने के लिए उनके पास आती हैं? नवाज ने कहा, 'नहीं, घर की मुर्गी दाल बराबर होती है न। वो बहुत सारी फिल्में देखती है, वो वर्ल्ड सिनेमा देखती है। वह केवल 14 की है और वो हर दिन एक फिल्म देखती है। उसने एक बार अपने परफॉर्मेंस की छोटी सी झलक दिखाई थी मुझे तो मैंने पूछा कि उसने ये कैसे किया। शोरा ने कहा- पापा मैं पूरी तैयारी कर रही हूं, फिल्में देखती हूं मैं। तो ये इस तरह से है, ये उसका पैशन है, तो मैं और क्या कह सकता हूं।'
शोरा का वीडियो शेयर किया था, टीचर की नकल कर रही थी वो
हाल ही में नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी की एक्टिंग की झलक सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। नवाज ने बेटी का एक वीडियो शेयरकिया था जिसमें शोरा अपने टीचर की कॉपी कर रही थी। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा खा, 'क्या दोस्तों के बीच, अपने टीचर की नक़ल करना सही बात है ?'
उस वीडियो पर काफी सारे लोगों ने कॉमेंट किया था और कहा था- ऐसा लग रहा जैसे राधिका आप्टे की बचपन का लुक हो। एक और ने लिखा है- ये राधिका आप्टे जैसी क्यों दिख रही? वहीं काफी सारे लोगों ने दिल खोलकर शोरा की एक्टिंग की तारीफ की है और कहा है कि अगर ये इंडस्ट्री में आ गई तो सारे स्टार किड्स को पछाड़ देगी।
आलिया और नवाज के बीच हुई है सुलह
बताते चलें कि अपने रिश्ते में खराब दौर से गुजरने के बाद, नवाजुद्दीन सिद्दीकीऔर उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बेटी शोरा और बेटे यानी की खातिर अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का फैसला किया है। आलिया ने हाल ही में अपनी और नवाजुद्दीन की 14वीं शादी की सालगिरह मनाते हुए एक फैमिली फोटो शेयर की थी जिससे उनके बीच सुलह का इशारा साफ दिख रहा था। आलिया ने ईटाइम्स से कहा भी था, 'अब जीवन में अलग रहने का कोई ऑप्शन नहीं है।' उन्होंने कहा था चूंकि बच्चे बड़े हो रहे हैं, इसलिए उन्हें साथ रहना होगा। उन्होंने कहा था- नवाज़ शोरा के बहुत करीब हैं और जो कुछ भी हुआ उसके बाद वह बहुत परेशान थी और वो इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…