आदिवासी जीवन में परिवर्तन लाने नेशनल कॉन्क्लेव:सीएम बोले- सरकारी कामों में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका से आता है बदलाव

Updated on 12-11-2025 02:12 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि देश में सबसे अधिक आदिवासी समाज मध्यप्रदेश में रहता है। उन्होंने कहा कि सरकारी कामों के साथ जब तक सामाजिक संस्थाएं नहीं खड़ी होती है तब तक उसमें पूरी तरह सुधार नहीं आता है। सामाजिक क्षेत्रों के लोगों के काम करने के बाद सरकार को सामाजिक कठिनाइयों की जानकारी मिलती है, जिसे ठीक करने का काम किया जाता है।

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के पहले राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग अल्हड़ और मस्ती से जीवन जीते हैं। इस समाज के लोग जिस तरह से अपनी जीवन शैली से जीते हैं, वह अद्भुत है।

आदिवासी अंचलों में अलग-अलग काम हो रहे हैं। एनजीओ आदिवासी समाज के लिए जो काम कर रहे हैं, उसमें सरकार सबके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज को सम्मान देने के लिए उन्होंने जबलपुर में जाकर कैबिनेट बैठक की है और आदिवासी समाज के लिए कई फैसले लिए हैं।

500 से ज्यादा एक्सपर्ट हो रहे शामिल

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और मध्यप्रदेश जनजाति कार्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनजाति कल्याण के लिए कार्य कर रहे अशासकीय संगठनों की नेशनल कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।

इस कॉन्क्लेव के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल होंगे। जनजाति कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रहे कार्यक्रम में देश भर के 500 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ जनजातीय कल्याण से जुड़े हुए विषयों पर चर्चा हो रही है।

नेशनल कॉन्क्लेव में विषय विशेषज्ञ स्वैच्छिक संस्थाओं और प्रयासों के माध्यम से जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर दिन भर चलेगा मंथन

इस कॉनक्लेव में आदिवासी समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, वन अधिकार, शासन, प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञ अपने-अपने विचार रखेंगे। इसमें आदिवासी समुदाय की शिक्षा और सशक्तिकरण में शैक्षिक संगठनों की भूमिका, चुनौतियां एवं मुद्दे, वर्तमान में शिक्षा का स्तर, समग्र शिक्षा में शैक्षिक संगठनों की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी।

जनजातीय समुदाय की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियां, टीकाकरण एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की पहुंच बढ़ाने, टेली मेडिसिन, एम हेल्थ जैसे आधुनिक हस्तक्षेप से स्वास्थ्य सेवा बढ़ाने में अशासकीय संगठनों की भूमिका पर विचार होगा।

कॉन्क्लेव में एनजीओ की भूमिका तय की जाएगी

दिन भर चलने वाली कॉन्क्लेव में जनजातीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं, और आजीविका बढ़ाने, जनजातीय युवाओं में उद्यमिता बढ़ाने, आजीविका के नए अवसर, स्वसहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक उद्यमिता को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विचार विमर्श होगा। इसमें स्वैच्छिक संगठनों की भूमिका तय की जाएगी, साथ ही वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों पर भी चर्चा होगी।

कॉन्क्लेव में जनजातीय विकास एवं शासन प्रशासन से जुड़े विषयों, राज्य की भूमिका, पंचायत राज संस्थाओं, ग्राम सभा पारंपरिक जनजातीय संस्थाओं जनजाति विकास एजेंसियों की भूमिकाओं पर भी चर्चा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.