नरेश मीणा कहीं से भी अप्लाई करें पिस्टल का लाइसेंस नहीं मिलेगा! अंता उपचुनाव के मंच से गहलोत ने कहा- कनपटी पर लगा दी और चला दी तो...

Updated on 10-11-2025 12:47 PM
कोटा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारां जिले के कलेक्टर को सलाह देते हुए कहा कि वे नरेश मीणा को पिस्टल और बंदूक का कोई लाइसेंस न दें। गहलोत ने रविवार को मांगरोल कस्बे में आयोजित आमसभा में यह बात कही। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नरेश मीणा नौजवान है, उसे लोग भड़का रहे हैं। कहीं उसने किसी की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और गोली चला दी, तो उसे जेल में भुगतना पड़ेगा।

नरेश मीणा पर गहलोत का आरोप, आदिवासियों को भड़का रहे हैं


गहलोत ने सभा में कहा कि नरेश मीणा हमारे आदिवासियों को भड़का रहा है, इसका कोई तुक नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि धारीवाल ने कहा था कि कंवरलाल मीणा ने वसुंधरा पर पिस्टल तान दी होगी और डराकर टिकट ले लिया। गहलोत बोले, यह नरेश मीणा है, और मैं बारां के कलेक्टर से कहना चाहता हूं कि अगर यह कहीं से भी पिस्टल के लिए आवेदन करे, तो इसे कोई लाइसेंस नहीं मिलना चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा कि यह नौजवान है, इसे लोग भड़का देंगे। अगर इसने किसी की कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चला दी, तो इसकी जिंदगी खराब हो जाएगी, जेल में भुगतना पड़ेगा। देवली-उनियारा की घटना के कारण इसे पहले भी छह महीने जेल जाना पड़ा था। यह आखिर चाहता क्या है? अपना भविष्य क्यों बर्बाद कर रहा है?


कांग्रेस को मीणा वोट में सेंध का डर


मांगरोल की सभा में गहलोत के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस नरेश मीणा को लेकर चिंतित है। पार्टी को डर है कि नरेश कांग्रेस के कोर आदिवासी मीणा वोट बैंक में सेंध न लगा दे। गहलोत ने सभा में विशेष रूप से कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मीणा समाज के लोगों को समझाएं कि वोट खराब न करें और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को कामयाब बनाएं। गहलोत ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि मीणा समाज कांग्रेस के साथ खड़ा रहेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.