राहुल गांधी से नरेश मीणा ने की अनोखी डिमांड, कहा- मैं गहलोत-पायलट गुटबाजी में नहीं फंसना चाहता

Updated on 07-10-2025 01:14 PM
जयपुर: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इसको लेकर सियासी गलियारों में लगातार हलचल बढ़ती जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी सीट निकालने के लिए अपनी राजनीतिक समीकरणें जमाने में जुट गई है। इस बीच नरेश मीणा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा जैसे कांग्रेस के नेताओं के गुटबाजी के बीच नहीं फंसना चाहता हूं। नरेश ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस में गुटबाजी की राजनीति व्याप्त है। मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता। नरेश मीणा के इस बयान से अब सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। वहीं, राजनीतिक जानकार इसके कई मायने भी निकाल रहे हैं।


मुझे किसी की गुटबाजी के बीच नहीं फंसना है- नरेश मीणा

दरअसल, नरेश मीणा झालावाड़ में बीते दिनों हुए स्कूल हादसे के पीड़ितों को जो डोनेशन से सहायता राशि मिली, उसे देने गए थे, वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा जैसे नेताओं की गुटबाजी के बीच में नहीं फंसना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता हूं अगर मैं कांग्रेस ज्वाइन करूं, तो राहुल गांधी मुझे कांग्रेस ज्वाइन कराएं। नरेश ने आगे कहा कि राहुुल गांधी और कांग्रेस पार्टी में जितना प्रमोद जैन भाया को पार्टी में सम्मान दिया है, उतना सम्मान मुझे भी मिले। बता दें कि अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 11 नवंबर 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित की है। इस दौरान मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी।

वसुंधरा राजे और दुष्यंत पर भी साधा निशाना

इस दौरान नरेश मीणा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता ने जिन्हें 10 बार सांसद बनाया और दो बार सीएम बनाया। उनकी तरफ से कुछ भी नहीं दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि यहां तो बकरियां बांटी जाती है, लेकिन वहां बकरी चराने वाले को नंगा करके सरेआम प्रताड़ित किया जाता है। इस दौरान नरेश ने अपने समर्थकों के साथ पीपलोदी गांव पहुंचकर स्कूल हादसे के पीड़ित परिवार को 1 करोड़ ज्यादा डोनेशन के रूप में एकत्रित सहायता राशि को वितरित किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.