मुंबई: फडणवीस ने बनाया चेयरमैन, फॉर्म में आए उद्धव ठाकरे, बताया कब पूरा होगा बाल ठाकरे मेमोरियल का काम?

Updated on 22-11-2025 12:44 PM
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार द्वारा बाल ठाकरे नेशनल मेमोरियल पब्लिक ट्रस्ट का चेयरमैन बनाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बाल ठाकरे का मेमोरियल जनवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने फिर से उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे नेशनल मेमोरियल पब्लिक ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच उद्धव ठाकरे की नियुक्ति चर्चा में आ गई थी। ठाकरे पहले इसके प्रमुख रह चुके हैं। कार्यकाल पूरा होने उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आदित्य ठाकरे को कमान मिली थी। शिवसेना के दो धड़ों में बंटने के बाद भी फडणवीस ने इसके चेयरमैन पद उद्धव ठाकरे की नियुक्ति की है। इससे दोस्ती के संदेश के तौर पर देखा गया था।


मेमोरियल साइट का उद्धव ने किया दौरा

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का मेमोरियल जनवरी 2027 तक पूरा हो जाएगा। 2027 में ही ठाकरे के जन्म के 100 साल पूरे होंगे। ऐसे में शिवसैनिकों को उनके जन्म शताब्दी साल में यह बड़ी सौगात मिलेगी। बाल ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा मेमोरियल का दौरा करने के बाद यह बात कही। बाल ठाकरे का मेमोरियल मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क बन रहा है। इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने बालासाहेब ठाकरे नेशनल मेमोरियल पब्लिक ट्रस्ट को फिर से बनाया और उद्धव ठाकरे को इसका चेयरमैन बनाया था। इसके बाद मेमोरियल सुर्खियों में आ गया था। राज्य सरकार ने उद्धव के करीबी पूर्व मंत्री सुभाष देसाई को ट्रस्ट का सेक्रेटरी बनाया है, जबकि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को मेंबर बनाया गया।
दौरे के बाद क्या बोले उद्धव ठाकरे?
उद्धव ठाकरे ने मेमोरियल साइट का दौरा करने के बाद कहा कि मैं काम का जायजा लेने आया था। जल्द ही ट्रस्ट की मीटिंग होगी और काम शुरू हो जाएगा। यह नामुमकिन है कि काम 23 जनवरी, 2026 (दिवंगत नेता की जयंती) को खत्म हो जाएगा, लेकिन जब जनवरी 2027 में बालासाहेब के 100 साल पूरे होंगे, तो मुझे पूरा भरोसा है कि मेमोरियल बनकर तैयार हो जाएगा और आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हिंदू ह्दय सम्राट के तौर जाने गए बाल ठाकरे का जन्म 23 जनवरी, 1926 को पुणे में हुआ था। उनका निधन 17 नवंबर, 2012 को हुआ था। बाल ठाकरे ने 86 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.