मुकेश अंबानी की कंपनी पर लग सकता जुर्माना, जानिए क्या है मामला

Updated on 03-03-2025 02:46 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहयोगी कंपनी पर जुर्माना लग सकता है। यह कंपनी बैटरी सेल प्लांट नहीं लगा पाई है। यह प्लांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयात कम करने के अभियान का हिस्सा था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड ने 2022 में बैटरी सेल बनाने के लिए सरकार की एक योजना में बोली जीती थी। यह योजना स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए थी। डेडलाइन पूरा नहीं करने पर कंपनी पर 1.25 अरब रुपये (14.3 मिलियन डॉलर) तक का जुर्माना लग सकता है।
मोदी मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को देश की जीडीपी के 25% तक ले जाना चाहते हैं लेकिन सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं हो पा रहा है। साल 2014 में इस सेक्टर की जीडीपी में हिस्सेदारी 15% थी जो 2023 में घटकर 13% रह गई है। इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारी उद्योग मंत्रालय ने कोई जवाब नहीं दिया। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत निर्माताओं को सब्सिडी मिलती है। स्मार्टफोन के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने में यह योजना काफी सफल रही है। लेकिन सभी क्षेत्रों में इसकी सफलता एक जैसी नहीं रही है।

बैटरी सेल प्लांट

रिलायंस न्यू एनर्जी के साथ-साथ राजेश एक्सपोर्ट्स और ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड की एक यूनिट ने साल 2022 में बैटरी सेल प्लांट बनाने के लिए बोली जीती थी। यह देश के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आयात पर निर्भरता कम करने के प्रयास का हिस्सा था। यह सरकार के PLI कार्यक्रम के तहत था। इस प्रोजेक्ट के लिए 181 अरब रुपये की सब्सिडी रखी गई थी। यह 30 गीगावाट-घंटे क्षमता वाले एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल बैटरी स्टोरेज बनाने के लिए थी। कंपनियों को परियोजना के लक्ष्यों को पूरा करने पर यह सब्सिडी मिलनी थी।कंपनियों को समझौते के दो साल के भीतर मिनिमम कमिटेड कैपेसिटी और 25% लोकल वैल्यू एडिशन हासिल करना था। पांच साल के भीतर इसे 50% तक पहुंचाना था। लेकिन रिलायंस न्यू एनर्जी और साथ-साथ राजेश एक्सपोर्ट्स इन लक्ष्यों को हासिल करने नाकाम रहे। लेकिन भावीश अग्रवाल की ओला सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने इस PLI कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं पर प्रगति की है। ओला इलेक्ट्रिक के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने पिछले साल मार्च में परीक्षण उत्पादन शुरू किया था। अप्रैल से जून तिमाही में लिथियम-आयन सेल का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि हम निर्धारित समय सीमा को पूरा करने के लिए सही रास्ते पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.